फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   police broke door of house and took out body of BJP worker in Deoria

Deoria News: देवरिया में घर के अंदर मृत मिला भाजपा कार्यकर्ता, दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव

Mon, 09 Jan 2023 02:14 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Mon, 09 Jan 2023 02:14 PM IST
सार

एसओ राजेश पांडेय ने बताया कि मुनीब गुप्ता के घर का दरवाजा तोड़कर उनका शव बाहर निकाला गया। जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां डॉक्टरों ने मुनीब को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
police broke door of house and took out body of BJP worker in Deoria
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

देवरिया जनपद के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मदरापाली भरथराय गांव में रविवार देर रात पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता के घर का दरवाजा तोड़कर उसका शव बरामद किया। इस बात की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के मदरापाली भरथराय गांव के रहने वाले मुनीब गुप्ता (45) भाजपा के बूथ प्रमुख थे। वह घर पर अकेले रहते थे। उनके पिता ठाकुर प्रसाद गुप्ता, माता व पत्नी की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। शनिवार की सुबह गांव के लोगों ने उन्हें आखिरी बार गांव में देखा था। रविवार देर रात तक दिखाई नहीं देने पर आसपास के लोगों ने उनका पता लगाने की कोशिश की।
विज्ञापन


दरवाजा अंदर से बंद होने पर खिड़की से झांक कर अंदर देखा तो मुनीब भूमि पर पड़े थे। लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो मुनीब गुप्ता की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनीब के तीन बेटे और एक बेटी है। बड़े बेटे बृजेश और दूसरे नंबर का बेटा बाहर कमाने गए हैं। जबकि तीसरे नंबर का बेटा और सबसे छोटी बेटी अपने रिश्तेदार के वहां रहते हैं। घर पर कोई नहीं था। गांव के लोग कुछ समझ नहीं पा रहे कि मुनीब की इस तरह मौत कैसे हो गई।


इस संबंध में एसओ राजेश पांडेय ने बताया कि मुनीब गुप्ता के घर का दरवाजा तोड़कर उनका शव बाहर निकाला गया। जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां डॉक्टरों ने मुनीब को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed