{"_id":"678ff5b469f494e13a09d9dd","slug":"police-asks-for-time-every-time-to-arrest-vinod-deoria-news-c-208-1-deo1004-145319-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विनोद की गिरफ्तारी के लिए हर बार समय मांगती है पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विनोद की गिरफ्तारी के लिए हर बार समय मांगती है पुलिस
Wed, 22 Jan 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
देवरिया/रुद्रपुर। छात्रनेता विशाल सिंह की हत्या को दो माह से अधिक हो गए। पुलिस फरार इनामी चौथे नामजद आरोपी व साजिशकर्ता विनोद जायसवाल को अभी तक गिरफ्तार कर नहीं कर सकी है। उसका लोकेशन बिहार में मिलने पर पुलिस टीम ने छापेमारी की थी, परंतु वह वहां नहीं मिला।
मोबाइल बंद रहने के चलते पुलिस उसका सही लोकेशन भी ट्रेस नहीं कर पा रही है। विशाल के पिता विनीत सिंह ने चौथे आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस की तरफ से सुस्ती बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब भी जांच अधिकारी से मिलते हैं, उनकी तरफ से दो से चार दिन की बात सुनने को मिलती है।
वह हमेशा समय मांगते हैं। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे की हत्या में अन्य लोग भी शामिल है। इसे लेकर तत्कालीन एसपी संकल्प शर्मा से मुलाकात भी की थी। विशाल के पिता ने नवागत पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर से मिलकर इस विषय में वार्ता करने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि अगर इसके बाद भी पुलिस ने इस मामले को ठंडे बस्ते में डाला तो बाध्य होकर फिर से सीएम से गुहार लगाएंगे। हौली बलिया गांव में 16 नवंबर की रात घर से बुलाकर छात्र नेता विशाल सिंह की बदमाशों ने चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी थी। घटना में आरोपी रजा खान को रुद्रपुर करहकोल मार्ग के भागड़ा नाला पुल और राहुल अली को राप्ती नदी के किनारे नगवा गांव के सीकट बांध से पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। वहीं फैज को गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया। फरार विनोद जायसवाल अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। विशाल के पिता विनीत सिंह ने कहा कि वह जल्द ही नवागत एसपी से मिलकर चौथे आरोपी की गिरफ्तारी की दोबारा मांग करेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो वह सीएम से भी गुहार लगाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक पुलिस ने चार्जशीट दाखिल नहीं किया है।