फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police arrested three people in connection with the theft of jewellery from Durga Temple.

Deoria News: दुर्गा मंदिर से आभूषण चोरी के मामले में पुलिस ने तीन को उठाया

Wed, 13 May 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 13 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Police arrested three people in connection with the theft of jewellery from Durga Temple.
चनुकी। लार थाना क्षेत्र के बरडीहा दलपत में प्राचीन दुर्गा मंदिर में दो दिन पहले रात में हुई सोने-चांदी के गहने व नकदी की चोरी के मामले में लार पुलिस ने सोमवार की रात कई जगह छापा मारा। पुलिस मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज व सर्विलांस के सहारे बदमाशों तक पहुंचने के लिए प्रयासरत है। पुलिस ने तीन लोगों को उठाया भी है।
विज्ञापन

रविवार की रात मंदिर में चोरी की घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। चोरी के पर्दाफाश के लिए सीसीटीवी फुटेज के सहारे सलेमपुर के सीओ मनोज कुमार, प्रभारी निरीक्षक लार राकेश कुमार सिंह की देखरेख में बरडीहा गांव के कई घरों में छापा मारा गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने कुछ लोगों को अपने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में मंदिर परिसर में एक व्यक्ति केवल कच्छा पहना और चादर ओढ़ा हुआ है जो अंदर गया। फुटेज में चेहरा पूरी तरह साफ नहीं दिखाई दे रहा है। पुलिस सीसी टीवी फुटेज की गहनता से जांच कर रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed