{"_id":"6743d11acd2e32d4680474b9","slug":"police-arrested-the-accused-of-rape-sent-him-to-jail-deoria-news-c-7-1-gkp1057-757778-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव से डेढ़ साल पहले प्रेमिका को लेकर फरार प्रेमी को पुलिस ने रविवार को मुजुरी बुजुर्ग से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि पुलिस को प्रेमिका पांच दिन पहले ही सोनू घाट चौराहे पर मिली थी।
जबकि पुलिस ने घटना के समय ही अपहरण का केस दर्ज कर लिया था। उधर, प्रेमिका के मिलने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म, पास्को एक्ट और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं की बढ़ोतरी कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी थी।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव कि करीब 17 वर्षीय किशोरी को बगल के गांव का एक युवक डेढ़ साल पहले लेकर फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि प्रेमी-प्रेमिका में इश्क परवान चढ़ा तो दुनिया की परवाह किए बगैर दोनों छिप-छिप कर एक-दूसरे से मिलने-जुलने लगे। यह बात प्रेमिका के घरवालों को नागवार गुजरने लगी।
विज्ञापन
फिर प्रेमिका के घरवाले उसपर पाबंदियां लगाने लगे। इसके बाद दोनों घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने उसी समय अपहरण का केस दर्ज कर लिया था। पुलिस का कहना है कि किशोरी पांच दिन पहले सोनू घाट चौराहे पर मिली है। उसकी डाक्टरी रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
अपहरण के केस में धाराओं का इजाफा कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। रविवार को आरोपी दिग्विजय यादव पुत्र अनिल यादव निवासी कोला थाना खुखुंदू को क्षेत्र के मुजुरी बुजुर्ग गांव के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि किशोरी के बयान और डाक्टरी रिपोर्ट के आधार पर दुष्कर्म, पास्को एक्ट और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं की बढ़ोतरी कर उसे जेल भेज दिया गया।