{"_id":"5f9eebb68ebc3e9bbd5f5b9a","slug":"police-and-paramilitary-personnel-will-be-deployed-on-a-whip-deoria-news-gkp371649912","type":"story","status":"publish","title_hn":"चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे पुलिस व अर्ध सैनिक बल के जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे पुलिस व अर्ध सैनिक बल के जवान
विज्ञापन

देवरिया। देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव को सकुशल व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन मुस्तैद है। तीन नवंबर को मतदान के दिन सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतदान को लेकर चार हजार सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएंगे। इसमें पुलिस व होमगार्ड के अलावा पैरामिलिट्री फोर्स, पीएसी व एनडीआरएफ के जवान शामिल हैं।
पुलिस विभाग ने विधानसभा क्षेत्र को पांच सुपर जोन, आठ जोन व 48 सेक्टर में बांटा है। इसमें 54 क्रिटिकल व सात वल्नरेबल बूथ चिह्नित किए गए हैं। इन बूथों के पास की छतों पर अत्याधुनिक हथियारों से लैस केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवान तैनात रहेंगे। एनडीआरएफ की टीम नदियों में नाव से पेट्रोलिंग करेगी। गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, बस्ती, बलरामपुर, श्रावस्ती समेत नौ जनपदों फोर्स मंगाई गई है। गैर जनपद के 108 उप निरीक्षक, 150 मुख्य आरक्षी एवं 570 आरक्षियों व 1300 होमगार्ड की ड्यूटी बूथों पर लगाई गई है। इसके अतिरिक्त केंद्रीय सशस्त्र पुलिस एवं पीएसी के जवानों भी मतदान केंद्रों पर तैनात रहेंगे। मतदान को लेकर जनपद में 33 बैरियर व आठ पिकेट लगाए गए हैं। इन स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
कर्तव्यों व दायित्वों का करें निर्वहन
देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में तैनात जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को रविवार को सकुशल व शांतिपूर्ण माहौल में निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए दिशा निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी अमित किशोर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उप निर्वाचन लगे सभी जोनल मजिस्टेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों के प्रति दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
इस दौरान सामान्य प्रेक्षक व व्यय प्रेक्षक समेत एएसपी शिष्यपाल, सीओ रूद्रपुर अंबिका प्रसाद, बरहज दिनेश कुमार यादव, सलेमपुर श्रेयश त्रिपाठी, भाटपाररानी पंचमलाल, प्रभारी चुनाव सेल निरीक्षक शेषनाथ यादव, प्रतिसार निरीक्षक प्रकाशचंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।