{"_id":"6182d7fefac95529f7009893","slug":"poision-salempur-news-gkp415296113","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: ससुराल वालों पर पति को जहर देकर मारने का आरोप, पीड़िता ने एसपी से शिकायत कर लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: ससुराल वालों पर पति को जहर देकर मारने का आरोप, पीड़िता ने एसपी से शिकायत कर लगाई न्याय की गुहार
Thu, 04 Nov 2021 02:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 02:08 PM IST
सार
एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र के निर्देश पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसओ गोपाल पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट नही होने पर बिसरा के लिए सुरक्षित किया गया था। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद आरोपितों पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के बांस घांटी गांव निवासी एक महिला ने ससुराल वालों पर पति को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए स्थानीय पुलिस पर परेशान करने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने शिकायत के साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रति भी एसपी को सौंपी है। जिसमें जहर से मौत होने का दावा किया गया है। एसपी के निर्देश पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
भटनी थाना क्षेत्र के बांस घांटी गांव निवासी रिंकी देवी ने पत्र के माध्यम से एसपी को बताया है कि तीन अक्तूबर को मेरे पति आशुतोष पांडेय को मेरे जेठ और उनके रिश्तेदार ने घांटी बाजार चौराहे पर बुलाया। देर रात वापस लौटने पर पति की तबीयत खराब हो गई। रात भर ससुरालियों ने उनको उसी हाल में छोड़ दिया। सुबह मेरे मायके फोन कर मुझे इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
अगले दिन मौके पर पहुंचने पर पति को छोड़ पूरा परिवार गायब मिला। आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में उनका 10 अक्टूबर को मौत हो गई। घटना के बाद डॉक्टरों ने जहर खाने से मौत होने की बात बताई।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी जहर से मौत की पुष्टि हुई है। बावजूद स्थानीय पुलिस शिकायत के बाद भी आरोपितों पर कोई कार्रवाई नही कर रही है। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र के निर्देश पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसओ गोपाल पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट नही होने पर बिसरा के लिए सुरक्षित किया गया था। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद आरोपितों पर केस दर्ज किया जाएगा।