{"_id":"587519704f1c1b1729ba9a0a","slug":"pnb-employees-chased-logaen","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगाें ने पीएनबी कर्मचारियों को खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगाें ने पीएनबी कर्मचारियों को खदेड़ा
देवरिया
Updated Tue, 10 Jan 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में नकदी संकट से उबर नहीं पाए व बैंकों की कतार में महिलाओं के बीच मारपीट हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। बैंक में कैश नहीं होने से नाराज लोगों का सब्र मंगलवार को टूट गया। आक्रोशित लोगों ने बैंक का ताला नहीं खुलने दिया और बैंककर्मियों को खदेड़ दिया। पुलिस और लोगों के बीच झड़प हुई। दस दिनों में सिर्फ एक दिन बैंक को कैश मिला है। नोटबंदी के बाद से लोगों में बढ़ी कैश की किल्लत ग्रामीण इलाकों के बैंकों में आज भी बरकरार है।
मईल चौराहा के पीएनबी शाखा में दस दिनों से कैश नहीं पहुंच रहा है। शुक्रवार को कैश पहुंचा तो उसी दिन खत्म हो गया। रोज कतार लगाने से तंग आ चुके लोग उग्र हो गए और बैंक पर हंगामा करने लगे। 1.30 बजे बैंककर्मी पहुंचे तो लोगों ने कैश आने तक बैंक का ताला नहीं खुलने की बात कही। बैंककर्मियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची मईल पुलिस ने बैंक का ताला खुलवाने का प्रयास किया लेकिन जिद पर अड़े लोगों ने ताला नहीं खुलने दिया। पुलिस और लोगों से झड़प हुई। बैंक के ब्रांच मैनेजर राजीव कुमार ने बताया कि बैंक से करीब 45 हजार खाताधारक जुड़े हैं। कैश नहीं मिलने की वजह से दिक्कत हो रही है।