फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   PICU handover, waiting for services to start

Deoria News: पीआईसीयू हैंडओवर, सेवाएं शुरू होने का इंतजार

Thu, 29 May 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 29 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
PICU handover, waiting for services to start
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। मेडिकल कॉलेज में बच्चों के इलाज में आसानी के लिए नया पीआईसीयू बना है। पांच माह पहले हैंडओवर भी हो चुका है। इसमें 42 बेड की सुविधा है। आईसीयू भी है, मगर ऑक्सीजन पैनल सहित कुछ उपकरण नहीं लगाए जा सके हैं। इस वजह से इसे शुरू नहीं किया जा सका है।
ऐसे में मरीजों के बढ़ने पर एक बेड पर दो-दो को भर्ती करना पड़ता है। बेड की कमी से कुछ लोगों को मजबूरी में प्राइवेट अस्पताल जाना पड़ता है। अप्रैल से सितंबर माह में संचारी रोग का प्रकोप होता है। इस बीच गर्मी और बारिश में संक्रामक बीमारियां फैलती हैं।
विज्ञापन

अप्रैल से अगस्त माह तक संक्रमण से पीड़ित मरीजों के अधिक आने पर बेड कम पड़ जाते हैं। डॉक्टर और स्टाफ नर्स को इलाज करने में भी दिक्कत होती है।
इस समस्या के समाधान के लिए शासन ने बेड बढ़ाने के निर्देश दिए। पीआईसीयू में बेड की कमी को देखते हुए 42 बेड का नया पीआईसीयू बनाया गया है। कार्यदायी संस्था ने करीब 50 लाख रुपये से कार्य कराया है। दिसंबर 23 में निर्माण पूरा हो गया, मगर हैंडओवर में पेच फंस गया। उसे दूर करने के बाद दिसंबर 24 में हैंडओवर हुआ। इसके बाद उपकरण से संबंधित कुछ कार्य मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से कराया जाना है। आग से बचाव और बिजली से संबंधित कार्य शेष था, जो पूरा हो गया है, जबकि ऑक्सीजन से संबंधित कार्य पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सीजन के लिए पैनल व बिजली बैकअप का इंतजाम नहीं: पीआईसीयू में ऑक्सीजन सहित जीवन रक्षक उपकरण महत्वपूर्ण होते हैं। इसमें उपकरण की व्यवस्था है, मगर ऑक्सीजन और मेडिकल एयर की सुविधा नहीं है। ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए पैनल अब तक स्थापित नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed