फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Pickup trampled the innocent who came in the relationship, death

Deoria News: रिश्तेदारी में आए मासूम को पिकअप ने रौंदा, मौत

Mon, 15 May 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 15 May 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Pickup trampled the innocent who came in the relationship, death
खुखुंदू थाना क्षेत्र के तिलौली उर्फ डेहरी गांव के पास की घटना
विज्ञापन

- दुर्घटना के बाद वाहन लेकर भाग निकला चालक, परिवार में मची चीख-पुकार
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। रिश्तेदारी में आए चार साल के मासूम को एक पिकअप रौंदते हुए भाग निकला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना थाना क्षेत्र के तिलौली उर्फ डेहरी गांव के पास सोमवार शाम की है। उधर, दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने दूर तक पिकअप का पीछा किया, लेकिन चालक वाहन लेकर भाग निकला। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
मदनपुर क्षेत्र के गायघाट के रहने वाले राम बहादुर यादव की पत्नी रानी देवी तकरीबन 6 दिन पहले थाना क्षेत्र के तिलौली उर्फ डेहरी गांव में अपने मौसी संपाती देवी के घर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। उनके साथ दो बेटे सत्यम (7) और आदर्श (4) भी आए थे। जबकि उनके पति राम बहादुर बैंकाक में हैं। सोमवार शाम घर से बरात निकलने की तैयारी चल रही थी। महिलाएं उसी में व्यस्त थीं। आदर्श बाहर दरवाजे पर खेल रहा था। इसी बीच सलेमपुर की तरफ से तेज गति से आ रहा पिकअप उसे रौंदते हुए भाग निकला। खून से लथपथ बच्चे को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से मां रानी देवी और बड़े भाई सत्यम यादव बदहवास हैं। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक पिकअप लेकर भाग गया। लोगों ने पीछा किया, पर पकड़ में नहीं आया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट...
शहनाई बजने की जगह मची चीख-पुकार, हर कोई दिखा मर्माहत
गम के बीच हुई शादी की रस्म अदायगी
खुखुंदू। घर में महिलाएं परछावन की तैयारी में लगी थीं। दरवाजे पर बैंड-बाजा वाले भी पहुंच गए थे। बैंड-बाजा और शहनाई बजने की तैयारी चल ही रही थी, तब तक पिकअप काल बनकर आया और मासूम को रौंदते हुए निकल गया। अब शहनाई बजने की जगह चहुंओर चीख-पुकार मच गई। घरवाले मासूम को लेकर अस्पताल भगे तो गांव वाले पिकअप का पीछा करने लगे, लेकिन न तो मासूम की जान बची और न ही पिकअप चालक पकड़ा गया। उधर, घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और गम के बीच शादी की रस्म अदायगी की गई। तलौली उर्फ डेहरी गांव निवासी रामअवध यादव के बेटे बीरु यादव की सोमवार शाम थाना क्षेत्र के सझवलिया गांव में बरात जाने की तैयारी में परिवार जुटा हुआ था। परिवार में महिलाएं संगीत वादन कर रस्म अदायगी में जुटी थीं। पलभर में ही खुशियों का माहौल में मातम छा गया। जहां बैंड-बाजा और शहनाई के बीच धूमधाम से परछावन कर घर से बरात निकलने की तैयारी थी, वहीं घटना के बाद माहौल गमगीन हो गया। दरवाजे पर मौजूद परिवार से लेकर रिश्तेदार सब गमगीन हो गए। पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। उधर, गम के बीच शादी की केवल रस्म अदायगी की गई। बैंकाक में रह रहे मासूम के पिता राम बहादुर को भी घटना की सूचना दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed