फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Pickup overturned sevsn animals Died

पशु लदी पिकअप नाले में गिरी, सात पशु मरे

Fri, 13 Dec 2019 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Pickup overturned sevsn animals Died
सुभास चौक पर नाले में गिरे पिकप को जेसीबी से बाहर निकाला गया। - फोटो : DEORIA
पशु लदी पिकअप नाले में गिरी, सात पशु मरे
विज्ञापन

सुभाष चौक पर रात में हुई घटना, गाड़ी छोड़कर चालक भागा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोतवाली थानाक्षेत्र के सुभाष चौक के पास शुक्रवार की भोर में पशुओं को लेकर बिहार जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। इससे पिकअप में लदे सात पशुओं की मौत हो गई। एक पशु बच गया है। चालक और गाड़ी में बैठा पशु तस्कर मौके से भाग गए। काफी देर बाद पहुंची पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार एक पिकअप पर सात गाय और एक बछड़ा लादकर पशु तस्कर बिहार ले जा रहे थे। भोर में पिकअप सुभाष चौक के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। चालक और पशु तस्कर मौके से भाग गए। गाड़ी नाले में ही काफी देर तक पड़ी रही। इससे इसमें लदे सात पशुओं की मौत हो गई थी। किसी ने मामले की जानकारी दी तो मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने किसी तरह से वाहनों से पशुओं को उतरवाया और मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया है। सदर कोतवाल अरुण मौर्य ने बताया कि पशु लदी पिकअप नाले में पलट गई थी। इसमें सात पशुओं की मौत हो गई।
विज्ञापन

नहीं रुक रही जिले के रास्ते पशु तस्करी
पशु तस्करों के लिए जिले का रास्ता महफूज साबित हो रही है। जब कभी पुलिस चौकन्नी होती है तो पशु तस्कर और पशु पकड़े जाते हैं, नहीं तो आराम से बिहार चले जाते हैं। पिछले दिनों गौरीबाजार पुलिस ने पशु तस्करों को पकड़ा था। इससे पूर्व बरहज और मईल पुलिस पशु तस्कर पकड़ चुकी है। इसके बाद भी पशु तस्करों का मनोबल नहीं टूट रहा है। शुक्रवार की भोर में सुभाष चौक पर नाले में पिकअप किसी समय गिर गई थी। इसकी जानकारी पुलिस को नहीं थी। बताया जा रहा है कि देर रात में ही पिकअप नाले में गिरी थी, लेकिन पुलिस को इसकी खबर नहीं थी। सुभाष चौक जैसे संवेदनशील जगह पर इस तरह की घटना की जानकारी नहीं हो पाना पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़ा कर रही है। सीओ सिटी ने बताया कि पुलिस की सक्रियता से ही पशु तस्कर पकड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed