{"_id":"692741fed697d64bfd0b6668","slug":"pickup-loaded-with-cattle-recovered-one-smuggler-arrested-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-168844-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गोवंश से लदा पिकअप बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गोवंश से लदा पिकअप बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
Wed, 26 Nov 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
बरहज (देवरिया)। कस्बे के लवरछी बाईपास स्थित रामजानकी मार्ग पर बुधवार को पुलिस ने मवेशियों से लदा एक पिकअप पकड़ा। मौके से आजमगढ़ जिले का एक तस्कर भी पकड़ा गया। दो अन्य तस्कर गाड़ी छोड़कर भाग निकले।
पिकअप में सात पशु लदे थे, जिनमें से एक की मौत हो गई थी। पकड़े गए मवेशियों को गोशाला भेज दिया गया है। तस्कर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के मुताबकि मुखबिर ने दोपहर में करीब ढाई बजे पुलिस को लवरछी बाईपास स्थित रामजानकी मार्ग के रास्ते गोवंशों से लदी पिकअप ले जाने की सूचना दी। पुलिस ने घेराबंदी की। इसी बीच एक पिकअप आती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी को रोकना चाहा तो चालक पिकअप को तेजी से लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछाकर गाड़ी को रोक लिया।
इस बीच दो तस्कर गाड़ी से कूदकद भाग निकले। मौके पर पकड़े गए तस्कर की पहचान आजमगढ़ के प्रिंस कुमार के रूप में हुई। सीओ राजेश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि तस्कर सात गोवंशों को पिकअप से ले जा रहे थे।
विज्ञापन
एक मृत मिला है, जिसका पोस्टमार्टम कराया गया है। शेष छह गोवंशों को कान्हा हाउस में शिफ्ट करा दिया गया है। पकड़े गए तस्कर से पूछताछ हो रही है। प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।