फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Performing Jalabhishek on Shivling in the evening is not fruitful

Deoria News: शिवलिंग पर शाम को जलाभिषेक करना नहीं होता है फलदायक

Sun, 30 Jul 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 30 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Performing Jalabhishek on Shivling in the evening is not fruitful
सलेमपुर। नगर के सलहाबाद वार्ड में एकदिवसीय शिवपुराण कथा का शनिवार को आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराते हुए आचार्य अजय शुक्ल ने कहा कि सभी पुराणों में शिवपुराण का अलग ही महत्वपूर्ण स्थान है। जिसके श्रवण मात्र से व्यक्ति इस सांसारिक जीवन के भव सागर से सुगमता से पार हो जाता है। उन्होंने कहा कि शिवमहापुराण में सात संहिताएं हैं, इसलिए इसका पाठन सात दिनों तक करना चाहिए। श्रावण का महीना भगवान शिव को प्रिय है, इसलिए इसका पाठ श्रावण मास में अधिक फलदायक होता है। यदि आप शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं तो समय का भी ध्यान रखना चाहिए। यदि आप प्रातः 5 बजे से 11 बजे तक जल चढ़ाते हैं तो विशेष फलदायक होता है। कभी भी शाम को जल नहीं चढ़ाना चाहिए,अगर चढ़ाते हैं तो इसका कोई भी फल नहीं मिलेगा। कथा के दौरान मनोज पांडेय, राजेंद्र पांडेय, नेहा पांडेय, सत्यम पांडेय,किरण देवी ,राकेश यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed