{"_id":"6a1c7bbc61a15ed82007c6bd","slug":"people-were-made-aware-of-the-warning-issued-by-the-meteorological-department-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-183340-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मौसम विभाग की चेतावनी पर लोगों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मौसम विभाग की चेतावनी पर लोगों को किया जागरूक
Sun, 31 May 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 31 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। मौसम विभाग की ओर से जिले में अगले कुछ घंटों के भीतर गरज-चमक, तेज हवा, मध्यम वर्षा और बिजली गिरने की संभावना जताए जाने के बाद देवरिया पुलिस अलर्ट मोड में आ गई। एसपी अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को संभावित खतरे के प्रति सचेत किया गया।
पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को मौसम संबंधी चेतावनियों की जानकारी दी। साथ ही, बाजार, सार्वजनिक स्थलों और गांवों में पहुंचकर लोगों को खराब मौसम के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक किया। पुलिस ने नागरिकों से अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की।
अभियान के दौरान लोगों को बताया गया कि गरज-चमक और आकाशीय बिजली के समय खुले मैदानों, पेड़ों, बिजली के खंभों और जलाशयों के आसपास जाने से बचें। किसानों और श्रमिकों को खेतों तथा खुले स्थानों पर कार्य करते समय विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का आग्रह करते हुए किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस और संबंधित विभागों को सूचना देने की अपील की।