फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   People were frightened by the loud noise in the silence of the night

Deoria News: रात के सन्नाटे में तेज आवाज से सहम गए लोग

Sun, 08 Feb 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 08 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
People were frightened by the loud noise in the silence of the night
गौरी बाजार। शुक्रवार की आधी रात को जब लोग गहरी नींद सोए थे, उसी समय एक जोरदार आवाज हुई। इससे लोग सहम गए। आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकले तो देखा कि मेन रोड पर एक गाड़ी पलटी पड़ी है। जिसे चारों तरफ से पुलिसवालों ने घेर रखा है। लोगों ने नजदीक जाने का प्रयास किया तो पुलिस वालों ने लोगों को वहां से हटा दिया। स्कॉर्पियो की टक्कर से बिजली का पोल उखड़कर गिर गया था। लोगों को लगा कि इस हाइवे पर अक्सर ही कोई हादसा होता रहता है तो यह भी सामान्य ही होगा, लेकिन सुबह यह पता लगा कि हादसे में एक युवक व एक युवती की मौत हुई है और गाड़ी का पुलिस पीछा कर रही थी, तब तरह तरह की चर्चा होने लगी।
विज्ञापन

मौके पर जुटी दो जनपद की पुलिस स्कार्पियो में सवार गंभीर रूप से घायल चालक व युवक-युवती को एंबुलेंस से इलाज के लिए मेडिकल कालेज देवरिया ले गई। वहां एक युवती और एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रात में ही क्षतिग्रस्त वाहन को गौरी बाजार थाने लाया गया। पुलिस इस मामले को लेकर इतनी अलर्ट थी कि घटना स्थल पर गिरे कांच के टुकड़े भी उसी वक्त हटा दिए गए। सुबह लोग जब घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां सब कुछ सामान्य दिखा। एसओ गौरी बाजार राहुल सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहन पुलिस के कब्जे में है। किसी तरह का कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

युवक-युवती कौन हैं, इसको लेकर होती रही चर्चा
गौरी बाजार। पशु तस्कर समझ पुलिस जिस स्कार्पियो का पीछा कर रही थी, उसमें सवार तीनों लोग बिहार के सिवान जिले के थे। रात में 12 बजे युवक-युवती गाड़ी में कहां से आ रहे थे, लोग यह जानने का प्रयास करते रहे, लेकिन देर शाम तक भी यह स्पष्ट नहीं हो पाया था कि आखिर में इनका आपस में क्या रिश्ता था और कहां से आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोल टूटने की वजह से बाधित रही बिजली आपूर्ति
गौरी बाजार। इस दुर्घटना में लोहे का पोल टूटने के कारण गौरी बाजार कस्बे के कई घरों में आधी रात से ही बिजली आपूर्ति बाधित है। एहतियात के तौर पर रात में घटनास्थल के पास बिजली आपूर्ति रोक भी दी गई थी। इस वजह से रामपुर पांडेय गांव सहित केन यूनियन मोड़ तक घरों को शाम तक भी बिजली आपूर्ति नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed