फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   People upset due to trains running on changed routes

Deoria News: ट्रेनें बदले रूट से चलाए जाने से परेशान हुए लोग

Tue, 19 Nov 2024 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 19 Nov 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
People upset due to trains running on changed routes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। गोरखपुर-भटनी रेलखंड के चौरीचौरा, गौरी बाजार- बैतालपुर स्टेशनों के बीच आटॉमेटिक सिग्नलिंग का कार्य सोमवार से प्रारंभ होने से मेगा ब्लॉक लिया गया। ऐसे में देवरिया सदर से गुजरने वाली
34 ट्रेनें निरस्त और 18 को बदले हुए रूट से चलाया गया। इससे लग्न के समय ट्रेनों से आने जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई। वाराणसी व छपरा से चलने वाली तीनों इंटरसीटी निरस्त किए जाने से लोग वाराणसी समय में नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन

देवरिया सदर रेलवे स्टेशन दोपहर 2:30 बजे। प्लेटफार्म संख्या दो व तीन पर अन्य दिनों की अपेक्षा यात्रियों की भीड़ ज्यादा रही। सभी ट्रेनों के संबंध में हो रहे अनाउंस को ध्यान से सुन रहे थे। अधिकांश ट्रेनों के निरस्त कर दिए जाने व कई के मार्ग परिवर्तन से यात्रियों का इंतजार ज्यादा लंबा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो लोग देवरिया मुख्यालय बाजार करने आए थे, वह सामान लेकर यहां खड़े होकर ट्रेन का आने का इंतजार करते मिले। प्लेटफार्म नंबर तीन पर 2:56 बजे काठगोदाम- हावड़ा एक्सप्रेस आई।
गोरखपुर से ही यह ट्रेन फुल नजर आई, ऐसे में यहां के यात्रियों को चढ़ने में दिक्कत हुई। दोपहर 3:10 बजे अमृतसर- जयनगर शहीद एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर तीन पर आई। 3:20 बजे गोरखपुर से शालीमार तक जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर तीन पर आई।

सुबह में गोरखपुर व वाराणसी व छपरा जाने वाले यात्री इंटरसीटी एक्सप्रेस के निरस्त होने से परेशान दिखे। ट्रेनें नहीं होने से एमएसटीधारक कई यात्री बस से गोरखपुर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed