फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   People suffering from viral conjunctivitis, be alert

Deoria News: वायरल कंजक्टीवाइटिस से पीड़ित हो रहे लोग, रहें सतर्क

Sun, 28 Jul 2024 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
People suffering from viral conjunctivitis, be alert
मेडिकल  कॉलेज के  स्कीन विभाग में इलाज के लिए खडे मरीज व तीमारदार।संवाद
- एलर्जी, सिर दर्द की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। आंख को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। वायरल कंजक्टीवाइटिस, एलर्जी, साइन से पीड़ितों की संख्या बढ़ गई है। लोग आंख में लालीपन, पानी आने, चुभन आदि की शिकायत लेकर पहुंचे रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग में आने वालों में 50 प्रतिशत मरीज इन बीमारियों के मिल रहे हैं। डॉक्टर दवा के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

मौसम बदलने से लोगों के सेहत पर असर पड़ रहा है। थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ रही है। धूप और वातावरण में नमी की वजह से लोग बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं। गर्मी के कारण तेज एसी, कूलर की तेज हवा, ठंडा पेय पदार्थ के सेवन से आंख की बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। लोग वायरल कंजक्टीवाइटिस से संक्रमित हो जा रहे हैं। आंख व नाक से पानी आ रहा है। आंख में चुभन, दर्द, लालपन हो जा रहा है। जबकि एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। लोगों के आंख में संक्रमण हो जा रहा है। इससे आंख में खुजली, लाल, जलन, पानी आने लग रहा है। इसके साथ कुछ लोगों में खांसी, छींक की भी आ रही है। साइनस की समस्या भी बढ़ जा रही है। सिर दर्द की शिकायत लेकर भी लोग पहुंच रहते हैं। नेत्र रोग से पीड़ित मरीज मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को 246 मरीजों का इलाज किया गया, जिसमें करीब 50 प्रतिशत इन बीमारियों से पीड़ित मरीज रहे। इसमें बच्चों भी थे। इन मरीजों को पूरी तरह ठीक होने में पांच से सात दिन का समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------
वातावरण में बदलाव से आंख में दिक्कत होती है। वायरल कंजक्टीवाइटिस की चपेट में लोग आते हैं। आंख, नाक से पानी आने के साथ लालीपन, चुभन और दर्द होता है। यह एक व्यक्ति से दूसरे में फैलती है। आंख को हाथ से छूने पर दिक्कत हो सकती है। खानपान, सफाई पर ध्यान रखना चाहिए। गर्मी की वजह से एलर्जी के मरीज बढ़े हैं। इसके अलावा नमी से साइनस भी बढ़ा है, जिससे सिर दर्द की शिकायत लेकर लोग आ रहे हैं। इस मौसम में तेज एसी और तेज कूलर की हवा से आंख में सूजन हो जाती है, जिससे दिक्कत होती है। वहीं आइसक्रीम, शीतल पेय पदार्थ के सेवन से भी आंखों में दिक्कत आ रही है। इससे बचने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। एकाएक आंख में लालीपन, दर्द व अन्य परेशानी होने पर अपने मन से दवा व ड्राॅप लेकर प्रयोग न करें। विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह पर ही दवा लें और ड्राप डालें। गलत दवा से आंख को खतरा हो सकता है।
-डॉ. प्रकाश श्रीवास्तव, नेत्र रोग विशेषज्ञ, मेडिकल कॉलेज
--------------------
यह बरतें सावधानी
- आंख में दिक्कत होने पर नार्मल पानी से धोएं

- आंख को हाथ से न छुएं
- आंख को मसलें, रगड़ें नहीं
- साथ में साफ रुमाल व सूती कपड़ा रखें, उससे आंख पोछें।
- साफ-सफाई पर ध्यान रखें
- काला चश्मा लगाएं

- फ्रीज की ठंडी चीजों का सेवन न करें
- नार्मल व गर्म पदार्थ खाएं

- शीतल पेय पदार्थ का सेवन न करें
- डॉक्टर की सलाह पर ही दवा लें, अपने मन से न प्रयोग करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed