{"_id":"61b78982f6c1ba43c66f9988","slug":"people-protested-for-drinking-water-salempur-news-gkp419764019","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल घरों तक न पहुंचने से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल घरों तक न पहुंचने से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
लार में पानी टंकी के सामने प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : SALEMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेयजल घरों तक न पहुंचने से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन
जगह-जगह पाइप लीकेज से बढ़ी समस्या, दूषित जल पीने से हो रहे संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
लार। ब्लॉक के बभनौली गांव में एक माह से अधिक समय से घरों तक शुद्ध पेयजल नहीं पहुंचने से गांव में पेयजल का संकट उत्पन्न हो गया है। इससे नाराज ग्रामीणों ने पानी टंकी के सामने खड़े होकर प्रदर्शन कर जल्द फटे हुए पाइप को ठीक कराकर जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं होता है तो आमरण अनशन करेंगे।
ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लार ब्लॉक के बभनौली गांव में लाखों की लागत से पानी टंकी का निर्माण किया गया है। ग्रामीण इसी पानी को एक वर्ष से पीते हैं। उनका कहना है कि जब से यह पानी हम लोग पीते हैं। तब से किसी प्रकार की बीमारी नहीं होती है। सभी लोग इसके लिए अपने घरों में कनेक्शन लिए हैं। इसके लिए 50 रुपये प्रति माह शुल्क दिया जाता है। लोगों का आरोप है कि डेढ़ माह से कई जगह पाइप में लीकेज है। इससे घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत कर बनवाने की मांग की गई। पर समस्या जस की तस बनी हुई है। इस बात से नाराज गांव के लोगों ने पानी टंकी के सामने प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि अगर जल्द फटे हुए पाइप ठीक नहीं किया जाता है तो आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन में अविनाश पांडेय, हनीफ आलम, प्रभु प्रसाद गोंड, सुहेल, मनौवर, गुड्डू, बबलू, अनवर, कृष्णा कुमार, सुनील कुमार, विक्रम गोंड आदि ग्रामीण मौजूद रहे।