फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   People protested by locking the employees including XEN in the office

Deoria News: लोगों ने एक्सईएन सहित कर्मचारियों को कार्यालय में ताला बंद कर किया प्रदर्शन

Fri, 21 Jul 2023 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
People protested by locking the employees including XEN in the office
सलेमपुर एक्सईएन कार्यालय का ताला जड़ प्रदर्शन करते लोग
ट्रांसफार्मर फुंकने से थे नाराज, एक्सईएन के आश्वासन के बाद माने लोग, शाम को बदला गया ट्रांसफाॅर्मर
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी





सलेमपुर। कस्बा सलेमपुर में ट्रांसफाॅर्मर फुंकने से नाराज लोगों ने बृहस्पतिवार को भाजपा के मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता कार्यालय में तालाबंद कर करीब आधे घंटे तक कर्मचारियों को बंधक बनाकर प्रदर्शन किया। कमरे में कैद अधिशासी अभियंता ने जंगले के रास्ते शाम तक ट्रांसफाॅर्मर बदलने का भरोसा दिलाया, तब जाकर नाराज लोग माने। उपभोक्ताओं का आरोप है कि जेई अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं और धनउगाही करते हैं।




तहसील क्षेत्र के कस्बा सलेमपुर गांव में 250 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया था, जो तीन माह पूर्व फुंक गया था। इसके बाद नगर पंचायत के मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर से आपूर्ति की जा रही थी। बुधवार को नगर पंचायत का मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर जाने के बाद नया ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया, जो बीस मिनट में ही धू-धू कर जल गया। लाेगों का आरोप है कि जब इसकी शिकायत क्षेत्र के जेई से की गई तो वह अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। आरोप है कि वह ट्रांसफाॅर्मर के नाम पर धन उगाही कर रहे हैं। इससे नाराज लोग काफी संख्या में मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल व ग्राम प्रधान अनवारूलहक के साथ एक्सईएन कार्यालय पहुंच गए, जहां नारेबाजी करते हुए कर्मचारियों को कार्यालय के चैनल में ताला जड़कर बंधक बना लिया। अपने आपको कमरे में कैद देखकर एक्सईएन परवेज आलम ने जंगले के रास्ते नाराज उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया कि शाम तक दूसरा ट्रांसफाॅर्मर लग जाएगा। तब जाकर लोग मान गए और करीब तीस मिनट बाद ताला खोल दिया। इस दौरान अशोक पांडेय, पूर्व बीडीसी रत्नेश मिश्रा, रामजनम गुप्ता, रामजी सैनी, सेराज अली, सोनू अली, सत्यम, आदित्य, पवन मिश्रा, दीपक मिश्रा, प्रतीक, अमन,विशाल आदि मौजूद रहे। सलेमपुर कस्बा वार्ड की बिजली करीब तीस घंटे तक गायब रही। बुधवार के 12 बजे ट्रांसफाॅर्मर जला और बृहस्पतिवार की शाम को करीब सात बजे बदला गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed