फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   People kept searching, paneer was not found in the market

Deoria News: ढूंढते रहे लोग बाजार में नहीं मिला पनीर

Sun, 23 Nov 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 23 Nov 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
People kept searching, paneer was not found in the market
पनीर नहीं मिलने पर दुकान पर रखा गया मशरूम। संवाद
देवरिया। ऊसरा इंडस्ट्रियल एरिया में चल रही राधिका जी डेयरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद दुकानों से पनीर गायब हो गया है। इसके चलते शनिवार को शादी समारोह के लिए लोगों को पनीर के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

20 किलो की जगह पर दुकानदारों ने पांच-सात किलो पनीर देकर किसी तरह काम चलाया। पनीर की किल्लत को देखते हुए बाजार में सोयाचाप और मशरूम की डिमांड अचानक बढ़ गई।
विज्ञापन

तीन दिन पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ऊसरा इंडस्ट्रियल एरिया में चल रही राधिका जी डेयरी पर छापा मारा था। वहां टीम को 10 क्विंटल खराब पनीर मिला था, जिसको नष्ट कराकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने पनीर का सैंपल जांच के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिनों लग्न तेज है। 22 तारीख को बहुत शादियां थीं, जिसके लिए लोगों ने पहले से ही दुकानों पर पनीर की बुकिंग कराई थी, लेकिन बाजार से पनीर गायब होने से शनिवार को लोग परेशान हो गए। दुकानदार सुबह से लेकर शाम तक परेशान दिखे।

पनीर के अभाव में अचानक बाजार में सोयाचाप और मशरूम की डिमांड बढ़ गई, जो मशरूम 200 रुपये किलो बिक रहा था, वह शनिवार को 400 रुपये किलो बिका।
सलेमपुर नगर के वार्ड नंबर छह के रहने अशोक गुप्ता ने बताया कि हमारे रिश्तेदार के घर शादी थी। पनीर के लिए बुकिंग कराई गई थी, लेकिन दुकानदार ने सुबह बुकिंग कैंसिल कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed