{"_id":"6872acdab1c94e3df0070134","slug":"people-injured-in-land-dispute-attack-with-sticks-and-axes-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-158130-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जमीन के विवाद में लाठी-डंडे और फावड़े से हमला, 10 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जमीन के विवाद में लाठी-डंडे और फावड़े से हमला, 10 लोग घायल
Sun, 13 Jul 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। डेहरी उर्फ तिलौली गांव में जमीन के विवाद मेंं शनिवार की सुबह करीब सात बजे दो पक्षों में मारपीट हो गई। लाठी-डंडे और फावड़े से हमले में पवन यादव समेत दोनों पक्ष से 10 लोग घायल हो गए।
घायलों को सलेमपुर सीएचसी ले लाया गया। चार की हालत गंभीर देख डाॅक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी विवाद होने की बात सामने आ रही है। उधर, थाने पहुंची एक पक्ष की महिलाएं डीएम और एसपी की मौजूदगी में पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए हल्ला करने लगीं।
जानकारी के अनुसार, डेहरी उर्फ तिलौली गांव निवासी गुड्डू यादव (35) का पड़ोसी पवन यादव (38) के बीच जमीन का विवाद है। सुबह गुड्डू यादव अपने हिस्से के खेत में धान की रोपाई के लिए पानी चलवा रहे थे।
विज्ञापन
आरोप है कि यह देख पवन यादव के पक्ष के लोग मौके पर पहुंच कर विवाद करने लगे। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि पवन समेत अन्य लोगों ने गुड्डू पर फावड़े से हमला कर दिया। मामला बढ़ते-बढ़ते खेत से घर तक आ पहुंचा।
मारपीट में एक पक्ष से गुड्डू यादव, अशोक यादव (55), अंकित यादव (17), संजय यादव (50), गायत्री देवी (40) घायल हो गई। दूसरे पक्ष से पवन यादव, चंदन यादव (22), दुर्गेश यादव (25) और मानसिंह यादव (50) घायल हो गए।
थाने मेंं तहरीर देने पहुंची गुड्डू यादव पक्ष की महिलाएं समाधान दिवस पर थाने आईं डीएम दिव्या मित्तल और एसपी विक्रांत वीर की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए हो-हल्ला किया।