{"_id":"6543f3263ac0215380047e87","slug":"people-caught-the-girl-who-was-stealing-from-the-house-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-12023-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: घर में घुसकर चोरी कर रही युवती को लोगों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: घर में घुसकर चोरी कर रही युवती को लोगों ने पकड़ा
विज्ञापन
- एक पखवाड़े के भीतर इस गांव में आठ घरों में हुई चोरी की घटना
- पहले भी तीन गांवों में हुई 21 लाख रुपये से अधिक की चोरी की घटनाओं का नहीं हुआ खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रामपुर कारखाना क्षेत्र के मुंडेरा उर्फ बलुअही गांव में मंगलवार की रात एक घर में घुसकर चोरी कर रही एक युवती को लोगों ने पकड़ लिया। उसे पुलिस को सौंप दिया। मामले में कई युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। गांव में एक पखवाड़े के भीतर सात घरों में चोरी की घटना हो चुकी है। अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के मुंडेरा उर्फ बलुअही गांव के खलील अंसारी का परिवार 31 अक्तूबर की रात को भोजन करके अंदर सो रहा था। इसी बीच गांव की ही एक युवती छत के रास्ते उनके घर में दाखिल हो गई। एक बाॅक्स में रखा 20 हजार रुपये नकद चुराने के बाद मोबाइल चुरा रही थी। तभी खलील की बहु जग गईं। शोर मचाने पर लोगों ने भाग रही युवती को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को उसे सौंप दिया गया। पूछताछ के आधार पर पुलिस दूसरे गांव से भी कुछ युवक हिरासत में ली है।
एसओ नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि चोरी की घटना हुई है। पीड़ित ने तहरीर दी है। आरोपी युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कुछ और भी युवक हिरासत में लिए गए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
गांव में पंद्रह दिन में हो चुकी है सात चोरी
गांव में 15 दिनों के भीतर ताबड़तोड़ सात चोरी की घटनाएं हुईं। इसमें अमरेका सिंह का पंपिंगसेट, पुरुषोत्तम के घर में पेड़ के सहारे उतर कर 50 हजार रुपये और मोबाइल, विभीषण के घर से मोबाइल और एक हजार रुपये नकद, दीपक सिंह और बैरिस्टर के घर से एक-एक मोबाइल चोरी हो गया। गांव में इस तरह बढ़ रही चोरी की वारदातों से लोग दहशत में हैं।
-- -- -- -- -- --
चोरी की इन बड़ी वारदातों का भी नहीं हुआ खुलासा
मुंडेरा उर्फ बलुअही गांव के पास सेमरी गांव में 10 जून की रात को तीन घरों में चोरी हुई। जितेंद्र सिंह के घर के दरवाजा का ताला तोड़कर एक लाख रुपये, ज्वेलरी सहित कुल सात लाख की चोरी हुई। राम आशीष गुप्ता के घर में रखे दो लाख रुपये चोर उठा ले गए। कैलाश के घर से 20 हजार रुपये चोरी हो गया। 15 जून की रात को बगल के गांव पौहारी छापर में दो भाइयों, प्रह्लाद गुप्ता और अनिल गुप्ता के घर के दरवाजे पर लगा ताला तोड़कर चोर घर में घुस गए। प्रह्लाद के घर से 18 हजार नकद और अनिल के घर से 25 हजार नकदी सहित सात लाख का सामान चुरा ले गए।
नौतन हथियागढ़ गांव में 6 अगस्त की रात को भुवनेश्वर मद्धेशिया के घर का ताला तोड़कर 65 हजार नकद, ज्वेलरी सहित चार लाख रुपये की चोरी, राजेश्वर दीक्षित के घर से 5 हजार नकदी सहित 50 हजार, गोरख पटेल के घर से दो साइकिल की चोरी हो गई। चोरी की घटनाओं का खुलासा करना तो दूर पुलिस अभी तक सुराग भी नहीं लगा सकी है। इससे लोग भय में हैं।