{"_id":"68506075b279760cf8063620","slug":"people-angry-with-garbage-dumping-submitted-a-memorandum-to-the-naib-tehsildar-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-156214-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कूड़ा गिराने से नाराज लोगों ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कूड़ा गिराने से नाराज लोगों ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Mon, 16 Jun 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। नगर पंचायत मझौलीराज में कूड़ा गिराने से नाराज लोगों ने सोमवार को एसडीएम कार्यालय पर पहुंचकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि एमआरएफ सेंटर बनने के बावजूद सलेमपुर का कूड़ा मझौलीराज के नदावर पुल के खुले में फेंका जा रहा है।
ज्ञापन में कहा गया है कि कूड़ा फेंकने से राहगीरों को दिक्कत हो रही है। कई बार चेतावनी के बाद नगर पंचायत इस पर कार्रवाई नहीं कर रहा है। अगर कूड़ा गिरने पर रोक नहीं लगाया गया तो नगर के लोग बाध्य होकर धरना पर बैठेंगे।
भाजपा नेता रत्नेश कुमार मिश्र ने बताया कि नगर पंचायत सलेमपुर और मझौलीराज में एमआरएफ सेंटर का निर्माण लाखों रुपये की लागत से कराया गया है। इसके बाद दोनों नगर पंचायत का कूड़ा सड़क के किनारे फेंका जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कूड़ा जलाने के कारण उस उठने वाले धुएं से पूरा नगर पंचायत क्षेत्र प्रभावित हो रहा है। राहगीरों को भी परेशानी हो रही है। इसके लिए पिछले दिनों सलेमपुर की उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव और नगर पंचायत मझौलीराज के ईओ ने कूड़ा फेंकने पर रोक भी लगाई थी, मगर, उनके आदेश का कोई असर नहीं दिख रहा है।
अब कूड़े के ढेर से निकल रहे धुएं से लोग बीमार हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि कूड़ा फेंकने पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई तो बाध्य होकर नगरवासी कूड़ा स्थल पर 21 जून से धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान कृष्णकांत दुबे, अमित सिंह, नगर के लोग मौजूद रहे।