{"_id":"66ccdb319f3fb748e705caa4","slug":"pedestrians-troubled-by-water-logging-on-the-road-memorand-deoria-news-c-208-1-deo1004-133698-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सड़क पर जल-जमाव से राहगीर परेशान, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सड़क पर जल-जमाव से राहगीर परेशान, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
Tue, 27 Aug 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 27 Aug 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। बैतालपुर विकास खंड के बेलावर-दुबावर स्थित जैतपुरा मार्ग पर जलजमाव से राहगीरों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं इस मार्ग पर बरसात नहीं होने के बाद भी लोग अपने घरों से निकले गंदे पानी के कारण तो परेशानियां और बढ़ जाती है। जैतपुरा के नागरिकों ने दर्जनों बार इस मार्ग को ऊंचा करने और नाला निर्माण के लिए खंड विकास अधिकारी को पत्रक सौंपा है। वहीं डिपो से बढ़या तथा रुच्चापार से बांसपार बुजुर्ग जाने वाले मार्ग पर भी जलजमाव के कारण लोगों को दिक्कतें होती है।
बेलावर दुबावर में बीच सड़क पर जल जमाव के कारण तालाब जैसी दिख रही है। जल निकास की व्यवस्था नहीं होने से स्थिति और बिगड़ गयी है। सड़क पर एक फीट से अधिक पानी जमा होने के कारण पैदल चलने वाले राहगीरों को पानी में उतर कर आने जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। वाहन चालकों को भी समस्या हो रही है। खासकर ई रिक्शा, ऑटो, बाइक या अन्य छोटे वाहनों के पानी भरे गड्ढे में पलटने का भय बना रहता है। गांव के सतीश चंद्र यादव, सतेंद्र कुमार, दिलीप गोंड, विशाल यादव, अली अहमद, हकिम अंसारी ने बताया कि दर्जनों बार इस समस्या से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन उनके कानों में जूं तक नही रेंगा। अगर आगामी 5 सितंबर तक इसका समाधान नहीं निकला तो सड़क के बीचोंबीच धान की रोपाई की जाएगी।
वहीं डिपो के पास बढ़या, उधोपुर व सोपरी मार्ग पर भी बारिश का पानी जमा होने व कीचड़ से स्थिति बेहद खराब है। जहां हल्की सी बारिश होने पर ही सड़क काफी दिनों तक जलमग्न रहता है। जो राहगीरों के लिए काफी कष्टदायी होता है। इसके अलावा रुच्चापार से बांसपार बुजुर्ग जाने वाले मार्ग का भी हाल बेहाल है। जलजमाव वाले सड़कों पर बने बड़े गड्ढे के कारण हुए जल जमाव में तो कई ई रिक्शा और बाइक पलट भी चुकी है। इस संबंध में खण्ड विकास अधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि समस्या की जानकारी नहीं थी। संबंधित सचिव से जांच कराकर जल्द ही लोगों को जलजमाव से मुक्ति के आवश्यक निर्माण करा दिए जाएंगे।