{"_id":"69bb1dd89526a4860300e144","slug":"peace-committee-meeting-concludes-regarding-eid-appeals-for-harmony-and-peace-deoria-news-c-208-1-deo1033-177299-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ईद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न, सौहार्द व शांति बनाए रखने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ईद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न, सौहार्द व शांति बनाए रखने की अपील
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। आगामी ईद-उल-फितर को देखते हुए श्रीरामपुर थाना परिसर में बुधवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों तथा विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया। सभी त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई।
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि ईद का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। इसे शांति और सद्भाव के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तथा माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मौजूद लोगों ने भी अपने विचार रखे तथा ईद के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, भीड़ नियंत्रण और संवेदनशील स्थलों पर विशेष नजर रखने जैसे बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।