फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Patients starting to grow with heat

गर्मी के साथ बढ़ने लगे मरीज

Sun, 15 Apr 2018 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Sun, 15 Apr 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
Patients starting to grow with heat
जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। अप्रैल के शुरुआती दिनों में ही गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम के बदले मिजाज के साथ ही मौसमी बीमारी भी पांव पसारने लगे हैं। अनियमित खान-पान, बासी खाना के साथ-साथ दूषित पानी का चाहे अनचाहे सेवन के चलते कई बीमारियां आपकों चपेट में ले सकती हैं। इन दिनों जिला अस्पताल में मौसमी बीमारियों की संख्या बढ़ गई है। डॉक्टरों की मानें तो ओपीडी में प्रतिदिन एक दर्जन से अधिक डायरिया के मरीज आ रहे हैं।  
विज्ञापन

गर्मी के दस्तक देने के बाद जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने लगी है। पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सेहत के लिए यह नुकसादायक साबित हो सकता है। पिछले सप्ताह से जिला अस्पताल में प्रतिदिन 1500 से अधिक ओपीडी में मरीज आ रहे हैं। पहले यह संख्या 1200 से 1300 थी। जिला अस्पताल के वार्डों में भी इन दिनों मरीजों के भर्ती होने की संख्या बढ़ गई है। मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। संक्रामक वार्ड और जीवन रक्षक दवाओं का इंतजाम भी कर लिया गया है। लोगों की मानें तो प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल अप्रैल में मौसम ज्यादा तल्ख है। सीएमएस डॉ. छोटेलाल ने बताया कि मौसम में हो रहे बदलाव और लापरवाही ही बामारियों की वजह बनती है। अस्पताल में मौसमी बीमारी से पीड़ितों की संख्या बढ़ने लगी है। हालांकि अभी तक संक्रामक रोग का कोई गंभीर मरीज नहीं आया है। स्वच्छ भोजन व शुद्घ पानी के प्रयोग से बीमारियों से काफी हद तक बचा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed