फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Patient upset due to lack of ultrasound

Deoria News: अल्ट्रासाउंड न होने से मरीज परेशान

Fri, 27 Oct 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 27 Oct 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Patient upset due to lack of ultrasound
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में रेडियोलाजिस्ट के अवकाश पर जाने से अल्ट्रासाउंड जांच चार दिन से ठप है। इससे दूर-दराज से आए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कुछ लोगों को मजबूरी में प्राइवेट में कराना पड़ रहा है, जिससे उन पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के पुरुष अस्पताल में अल्ट्रा साउंड की सुविधा है। ओपीडी से हर रोज 70 से 80 मरीजों को जांच के लिए भेजा जाता है, लेकिन एक दिन में मात्र 50 लोगों की ही जांच हो पाती। इसके कारण लोगों को करीब 15 दिन बाद बुलाया जाता है। इधर चार दिन से रेडियोलाजिस्ट अवकाश पर हैं। इसके चलते मरीजों को दिक्कत हो रही है। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से हर रोज मरीज जांच के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। कुछ लोगों को प्राइवेट में जांच करानी पड़ रही है। इससे छह से आठ सौ रुपये खर्च करना पड़ रहा है। भाटपाररानी क्षेत्र के रामप्रवेश, भलुअनी के बिरजू, बरहज के अभिषेक, गौरीबाजार क्षेत्र के रामसुभग आदि जांच करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि आने-जाने में परेशानी होती है। साथ ही रुपये के साथ समय बर्बाद होता है। रिपोर्ट न मिलने से डॉक्टर को नहीं दिखा पा रहे हैं।
विज्ञापन

-------------
एक्स रे फिल्म समाप्त, मोबाइल पर दी जा रही रिपोर्ट
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के डिजिटल और पोर्टेबल एक्स-रे कक्ष में फिल्म समाप्त हो गई है। मरीजों को मोबाइल पर फोटो खींचकर रिपोर्ट दी जा रही है। फोटो साफ नहीं आने पर उन्हें दिक्कत हो रही है और फिर से लाइन में खड़ा होकर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए ओपीडी में पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से शरीर के छोटे अंग, हाथ, पैर, कंध का एक्स-रे होता है। जबकि डिजिटल एक्स-रे मशीन से स्पाइन, कमर, चेस्ट, सिर, पेट, घुटना आदि का एक्स-रे किया जाता है। यहां मरीजों की लंबी कतार लगती है। बृहस्पतिवार को पोर्टेबल मशीन से 65 तथा डिजिटल मशीन से शाम तक करीब चार सौ मरीजों का एक्स-रे किया गया। पर इन दोनों जगहों पर फिल्म चार दिन से खत्म है, जिससे एक्स-रे करने के बाद मरीजों को उनके एंड्राॅयड मोबाइल से फोटो खींचकर रिपोर्ट दी जा रही है। कैमरा अच्छा न होने पर रिपोर्ट साफ नहीं आने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें फिर से कराना पड़ता है। दोबारा कराने में मरीजों के पसीने छूट जा रहे हैं। वहीं जिन मरीजों के पास छोटा मोबाइल है उन्हें लौटना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को करीब सत्रह मरीजों को लौटना पड़ा।

सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि रेडियोलाजिस्ट के न्यायालय कार्य से जाने के कारण मरीजों को दिक्कत हुई है। कल से जांच शुरू हो जाएगी। एक्स रे फिल्म मंगाने की प्रक्रिया की जा रही है। जल्द ही आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed