फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   patient suffering from consumption of contaminated water

Deoria News: दूषित पानी के सेवन से बच्चे हो रहे बीमार

Sun, 10 Aug 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 10 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
patient suffering from consumption of contaminated water
मेडिकल कॉलेज के बाल रोग की ओपीडी में मरीज का इलाज करते डॉक्टर
देवरिया। बरसात के मौसम में बच्चों की सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। बच्चे वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन से पीड़ित हो रहे हैं। खानपान में गड़बड़ी और दूषित पानी के सेवन से बच्चे टायफाइड की चपेट में आ रहे हैं, जिससे तेज बुखार, सिरदर्द, पेट दर्द, उल्टी, थकान और दस्त की दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

इन दिनों में मेडिकल कॉलेज में इस तरह की मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। रोजाना करीब 20-25 मरीज आ रहे है। डॉक्टर सामान्य मरीजों को दवा देने के साथ ही सावधानी बरतने की सलाह रहे हैं, जबकि गंभीर मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। मौसम बदला है। बारिश हो रही है। इस मौसम में संक्रामक बीमारियां फैलती है। संक्रमण का प्रकोप सितंबर माह तक रहता है। इस समय वायरस और बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं। दूषित भोजन, खाद्य पदार्थ व पानी के सेवन से बीमारी से ग्रसित होते हैं।
विज्ञापन

खुले में शौच करने से भी समस्या होती है। इसके अलावा खाद्य पदार्थ तैयार करने में सामान्य नल व दूषित पानी के प्रयोग व सफाई का ध्यान न देने से दिक्कत हो रही है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने की वजह से चपेट में आते हैं। इन दिनों बैक्टीरियल इंफेक्शन से बच्चे पीड़ित हो रहे हैं। उन्हें तेज बुखार के साथ उल्टी, सिर दर्द, पेट दर्द की दिक्कत हो रही है। कुछ को पतला दस्त भी रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed