{"_id":"6a8f4120020c0f5fd20392f8","slug":"passengers-bag-stolen-on-the-train-deoria-news-c-208-1-deo1022-190220-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रेन में यात्री का बैग चोरी एटीएम से 1.55 लाख उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रेन में यात्री का बैग चोरी एटीएम से 1.55 लाख उड़ाए
Thu, 27 Aug 2026 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटनी। मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा के दौरान एक यात्री का बैग चोरी होने के मामले में जीआरपी ने बुधवार को अज्ञात चोर पर प्राथमिकी दर्ज की है। यात्री ने आरोप लगाया है कि चोरी के बाद उसके एटीएम कार्ड और यूपीआई के माध्यम से खाते से करीब 1.55 लाख रुपये भी निकाल लिए गए।
जानकारी के अनुसार, भटनी के बलुआ अफगान गांव निवासी रामकेश्वर कुशवाहा 17 अगस्त को भटनी आने के लिए उड़ीसा के झारसुगुड़ा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर मौर्य एक्सप्रेस में सवार हुए। रात में वह सो गए सुबह मुजफ्फरपुर ट्रेन पहुंचने पर उनका बैग गायब मिला। पीड़ित के अनुसार, बैग में मोबाइल फोन, करीब 9 हजार नकद और अन्य सामान रखा था। साथ ही बैग में एटीएम कार्ड भी मौजूद था।
आरोप है कि चोरी के बाद अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम कार्ड से 55 हजार रुपये तथा यूपीआई के माध्यम से एक लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक भटनी अजय कुमार मौर्य ने बताया पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले को सम्बंधित रेलवे स्टेशन को स्थान्तरण कर दिया गया है।