फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   panchayat raj minister inaugurates swachch bharat folder

पंचायतीराज मंत्री ने किया स्वच्छ भारत फोल्डर का विमोचन

Fri, 08 Oct 2021 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
panchayat raj minister inaugurates swachch bharat folder
पंचायतीराज मंत्री ने किया स्वच्छ भारत फोल्डर का विमोचन
विज्ञापन

देवरिया। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत टाउन हॉल ऑडिटोरियम में स्वच्छता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं पंचायती राज खेलकूद युवा कल्याण स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री उपेंद्र कुमार तिवारी, पशुधन राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद शिरकत किए। पंचायती राज मंत्री ने स्वच्छ भारत फोल्डर का विमोचन करने के साथ ही मौजूद लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
उन्होंने इस माह में चलने वाले सिंगल यूज प्लास्टिक के रोकथाम और स्वच्छता के मानदंडों को अपनाए जाने पर बल दिया। कहा कि स्वच्छता को जन आंदोलन का रूप दें तथा इसका स्वयं से पहल करें अपने आसपास घरों मोहल्लों में साफ-सफाई को अपनाए जाने के साथ ही लोगों को जागरूक करें। जो ग्रामसभा स्वच्छता में उत्कृष्ट स्थान हासिल करेंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। पंचायती राज मंत्री ने गांधी जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी सहित महान विभूतियों के स्वच्छता के संकल्पों को अपनाते हुए उनके सपनों को साकार करने पर बल दिया।
विज्ञापन

कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि स्वच्छता अभियान जागरूकता से जुड़ा हुआ है लोग जागरूक हों स्वच्छता को अपनाएं और सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें। पशुधन राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि स्वच्छता स्वास्थ्य के लिए प्रमुख आयाम है। इसे हम अपना कर जहां अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं वहीं आने वाली पीढ़ी को भी एक स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण दे सकते हैं। सलेमपुर सांसद रविंदर कुशवाहा ने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किए जाने और शौचालय का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सदर विधायक डॉ.सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, बरहज विधायक सुरेश तिवारी, जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, भाजपा अध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, रामपुर कारखाना विधायक प्रतिनिधि डॉ संजीव शुक्ला, नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक विकास तिवारी, सीडीओ रवींद्र कुमार आदि ने संबोधित किया। इस दौरान रविकांत मणि, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी, डीपीआरओ अविनाश कुमार, सुजीत कुमार सिंह, सुधा सिंह, जितेंद्र प्रताप राव, अखंड प्रताप सिंह, अंबिकेश पांडेय, जिला क्रीडा अधिकारी केके पांडेय, राजेश मणि, शुभम मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लास्टिक मुक्त अभियान को गति दें : उपेंद्र
देवरिया। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण, पंचायतीराज उपेंद्र तिवारी ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के बजाय इसे स्वच्छ भारत अभियान की तर्ज पर सफल जनांदोलन बनाने के लिए हम सभी को एक प्रभावी रणनीति अपनानी होगी। वह शुक्रवार को औराचौरी स्थित भाजपा कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कानूनी प्रतिबंध ही केवल समस्या का समाधान नही है, बल्कि प्लास्टिक कचरे का निस्तारण जरूरत के मुताबिक नहीं हो पाना, मूल समस्या है। केंद्र और प्रदेश सरकार इसके समाधान के लिए प्रयासरत है।

भारत में औसतन 30 मीट्रिक टन प्लास्टिक कचरा प्रतिदिन निकलता है। इसमें सिर्फ 10 मीट्रिक टन कचरा ही शोधन के लिए एकत्र हो पाता है। शेष 20 मीट्रिक टन प्लास्टिक कचरे का प्रबंधन ही सबसे बड़ी चुनौती है। हमें इस चुनौती से निपटने के लिए कार्यकर्ताओं और समाज के जागरूक सदस्यों के साथ मिलकर प्लास्टिक मुक्त अभियान को गति देनी है। प्रधानमंत्री मोदी का सपना है प्लास्टिक मुक्त भारत। देश प्लास्टिक मुक्त तभी होगा जब हम सभी के साथ-साथ समाज का सहयोग मिले। इसके लिए हम सभी लोगों से इस अभियान पर चर्चा कर उन्हें जागरूक करें। जनता को जागरूक करने के लिए इसकी शुरूआत पहले अपने घर से, गली से, मुहल्ले, अपने कार्यालय से, अपने गांवों से करनी होगी। जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने राज्य मंत्री का स्वागत करते हुए पदाधिकारियों से उनका परिचय कराया। बैठक में गंगा कुशवाहा, अरुण सिंह, संतोष त्रिगुणायक, अजय शाही, उषा पासवान, प्रमोद शाही, श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, डा. हेमंत मिश्रा, निर्मला गौतम शिवकुमार राजभर, रामाज्ञा चौहान, अंबिकेश पांडेय, मारकंडेय गिरि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed