फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   paddy buy centers opened

अधूरी तैयारियों के बीच खुले धान क्रय केंद्र

Mon, 01 Nov 2021 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
paddy buy centers opened
अधूरी तैयारियों के बीच खुले धान क्रय केंद्र
विज्ञापन

जिल के 105 केंद्रों पर होनी है 98100 मीट्रिक टन धान की खरीद
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले के सभी 105 केंद्र सोमवार को अधूरी तैयारियों के बीच खुल गए। इन पर 98100 मीट्रिक टन धान खरीद करने का लक्ष्य है। सोमवार की पड़ताल में ज्यादातर केंद्रों पर पहले दिन ही खरीद की तैयारी अधूरी मिली। कहीं किसान नहीं आए तो कहीं केंद्र प्रभारी देर से पहुंचे। कुछ जगहों पर सचिव के हड़ताल पर जानेे की वजह से क्रय केंद्र खोलने की कोरमपूर्ति हुई। कई स्थानों पर बैनर भी टंगा नहीं मिला। शाम चार बजे तक किसी भी केंद्र पर छटाक भर धान की खरीद नहीं हो सकी थी।
तरकुलवा क्षेत्र में छह क्रय केंद्र (विकास खंड में विपणन शाखा केंद्र व मंडी शाखा केंद्र तरकुलवा, पीसीएफ के कोंहवलिया (कंचनपुर), सोन्हुला रामनगर, महुवअवा बजराटार, सोहनरिया क्रय केंद्र बनाया गया है। महुवा बजराटार एवं सोहनरिया क्रय केंद्रों के प्रभारी दोपहर बाद पहुंचे। यहां की तैयारी शाम तक हुई। तरकुलवा में करीब 150 किसानों का पंजीकरण हुआ। एसएमआई धनंजय कुमार मिश्र ने बताया कि दीपावली से पहले खरीद की कोई संभावना नहीं है। इस बार शासन स्तर से कुछ बदलाव किया गया है। अब किसान को खाता नंबर तथा मोबाइल नंबर भरना है। जिस मोबाइल नंबर को वे भरेंगे ओटीपी उसी पर जाएगी।
विज्ञापन

कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही के गृह विकास खंड पथरदेवा में विशुनपुरा एवं मुंडेरा जगदीश केंद्र में तैयारी नहीं मिली। यहां क्रय केंद्र प्रभारी दो बजे तक मौजूद नहीं थे। यही हाल सोहनरिया के क्रय केंद्र का रहा। यहां सोमवार को केवल जीओ टैगिंग की गई है। क्रय केंद्र पर न बैनर था न तौल के लिए कांटा लगा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलेमपुर विकास खंड के डूमवलियां, परसियां भगौती, पांडेपार व हाट शाखा को क्रय केंद्र बनाया गया है। साधन सहकारी समिति सचिव वेतन की मांग को लेकर लखनऊ धरने में गए हैं।
लार विकास खंड में दो क्रय केंद्र बनाए गए हैं। यहां कर्मचारी निर्धारित समय से केंद्र पर आ गए लेकिन किसान नहीं आए। लार हाट शाखा के प्रभारी अशोक कुमार व उकिना के प्रभारी राकेश सिंह है। दोनों ने बताया कि आज धान की खरीद नहीं हुई है।
पहले दिन की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जो क्रय केंद्र नहीं खुले या वहां बैनर नहीं लगाए गए वहां के क्रय केंद्र प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। नए क्रय केंद्रों पर अभी कांटा उपलब्ध नहीं हो पाया है। दो दिन के भीतर सारी व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाएगी।

- बालक राम, प्रभारी डिप्टी आरएमओ।
धान क्रय केंद्रों पर नहीं दिखे पोस्टर, नाराज दिखे अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के धान क्रय केंद्रों का एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। अधिकांश क्रय केंद्रों पर बैनर-पोस्टर न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। सोमवार को सोनाड़ी और खुदियां मिश्र के साथ ही छह से अधिक केंद्रों की जांच की। प्रशासन ने इस बार धान की खरीदारी को लेकर बरहज हॉट शाखा, राष्ट्रीय उपभोक्ता साधन सहकारी समिति पैना, कृषि उप विपणन शाखा देवपार, बारा दीक्षित, करायल, बढ़या हरदो, मठियां तिवारी के अलावा भलुअनी में साधन सहकारी समिति अमांव, मरकड़ा, कृषि उप विपणन सहकारी समिति भलुअनी, महिला उपभोक्ता साधन सहकारी समिति बरांव एट बरौली, क्रय-विक्रय केंद्र करुअना, नमन सेवा कृषि उप साधन सहकारी समिति सोनाड़ी क्रय केंद्र बनाया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने बताया कि अधिकांश क्रय केंद्रों पर पोस्टर नहीं थे। जिन्हें हिदायत दी गई है। सभी केंद्रों पर बारे पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed