फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Overseas Indian citizens can enroll their names in the voter list

Deoria News: मतदाता सूची में नाम दर्ज करा सकते हैं प्रवासी भारतीय नागरिक

Wed, 17 Dec 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 17 Dec 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Overseas Indian citizens can enroll their names in the voter list
देवरिया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश निगम ने बुधवार को बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) किया जा रहा है। इसके तहत एक जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके प्रवासी भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का अवसर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रवासी भारतीय नागरिक मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने के लिए फार्म-6 ए के माध्यम से ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in अथवा ECINET App के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह ऐप एंड्रॉयड उपयोगकर्ताओं के लिए प्ले स्टोर और आईओएस उपयोगकर्ताओं के लिए ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि आवेदन संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को प्रेषित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed