{"_id":"6a397e6663883e228a0ab1de","slug":"outrage-over-the-hoisting-of-a-flag-of-another-religion-near-a-religious-site-deoria-news-c-208-1-deo1033-185277-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: धार्मिक स्थल के पास दूसरे धर्म का झंडा लगाने से आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: धार्मिक स्थल के पास दूसरे धर्म का झंडा लगाने से आक्रोश
Mon, 22 Jun 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
बनकटा/रामपुर बुजुर्ग। कल्याण नरहिया गांव में कुछ लोगों ने सोमवार को धार्मिक स्थल के पास दूसरे धर्म का झंडा लगा दिया। जवाब में दूसरे पक्ष के लोगों ने अपने धार्मिक प्रतीक के पास झंडा लगा दिया गया।
गांव में इस तरह के माहौल की जानकारी होते ही पुलिस भी एक्शन में आ गई और दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस गांव के लोगों से संवाद स्थापित कर माहौल को पूर्ववत बनाने का प्रयास कर रही है।
पुलिस के अनुसार, गांव में बचत की जमीन पर धर्मस्थल है। इस जमीन पर ही दूसरे समुदाय के एक शख्स का पट्टा है। उसका मकान बना है और कुछ जमीन खाली है। चर्चा है कि खाली जमीन पर कब्जे के लिए दूसरे समुदाय के कुछ लोगों को उकसाया गया। बहकावे में आकर उस समुदाय के लोग खाली जमीन पर धार्मिक झंडा लगा दिया। इससे आक्रोशित होकर एक परिवार ने अपने दरवाजे के पास स्थित धार्मिक प्रतीक के पास अपने धर्म का झंडा लगा दिया।
विज्ञापन
बात बढ़ने से पहले पुलिस को सूचना मिल गई। पुलिस ने दोनों जगह से झंडा हटवाया। सतर्कता की दृष्टि से पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
एएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गांव के संभ्रांत लोगों से बातचीत कर मामला शांत करा दिया गया है। प्रकरण में दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।