{"_id":"6331ee8434af056b5a1e0fc0","slug":"outh-dies-due-to-electrocution-while-dancing-to-the-tune-of-dj-deoria-news-gkp4518951117","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डीजे की धुन पर नृत्य करते समय करंट लगने से युवक की मौत, गांव में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डीजे की धुन पर नृत्य करते समय करंट लगने से युवक की मौत, गांव में मचा हड़कंप
Tue, 27 Sep 2022 10:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 10:16 AM IST
सार
ग्राम हरेरामपुर निवासी रामसूचित पुत्र छेदीलाल गांव में ही एक व्यक्ति के घर आयोजित समारोह में गया था। डीजे की धुन पर कुछ लोग मंच पर नाच रहे थे। रामसूचित भी नाचने लगा। इसी बीच उसका पैर बिजली के तार पर पड़ गया, जिससे वह करंट की चपेट में आकर मंच के नीचे गिर गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गौरी बाजार क्षेत्र के ग्राम हरेरामपुर में रविवार रात एक समारोह के दौरान डीजे की धुन पर नृत्य करता हुआ एक युवक करंट की चपेट में आकर मंच से नीचे गिर गया। गंभीरावस्था में परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले आए। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
ग्राम हरेरामपुर निवासी रामसूचित पुत्र छेदीलाल गांव में ही एक व्यक्ति के घर आयोजित समारोह में गया था। डीजे की धुन पर कुछ लोग मंच पर नाच रहे थे। रामसूचित भी नाचने लगा। इसी बीच उसका पैर बिजली के तार पर पड़ गया, जिससे वह करंट की चपेट में आकर मंच के नीचे गिर गया।
गंभीरावस्था में सीएचसी गौरी बाजार लाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे जिला रेफर कर दिया। एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। उसकी मौत से माता-पिता एवं छोटा भाई राजू सदमे में हैं। थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही युवक की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।