{"_id":"575efbe84f1c1b922111b740","slug":"our-money-our-accounts-under-performing","type":"story","status":"publish","title_hn":" ‘हमारा पैसा-हमारा हिसाब’ के तहत प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘हमारा पैसा-हमारा हिसाब’ के तहत प्रदर्शन
deoria
Updated Tue, 14 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
आजाद हिन्द सेना (वाहिनी) ने ‘हमारा पैसा-हमारा हिसाब’ की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
आजाद हिन्द सेना (वाहिनी) ने ‘हमारा पैसा-हमारा हिसाब’ की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देवरिया जिले के जनप्रतिनिधि 40 से 50 प्रतिशत कमीशन लेकर चहेतों को अपनी निधियां खुलेआम बेंच रहे हैं। ब्योरा नहीं मिलने पर उनके घर में पहुंचकर जनता के धन का हिसाब लिया जाएगा।
संगठन के अध्यक्ष ऋषि पांडेय, आत्मदेव मणि, मुकेश वैरागी और दीपक तिवारी की अगुवाई में कार्यकर्ता सोमवार को नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे और सभा शुरू कर दी। अध्यक्ष ने कहा कि जिले जनप्रतिनिधि अपने निधियों को अपने चहेतों को बांट रहे हैं। इसके एवज में 50 प्रतिशत कमीशन वसूल रहे हैं। ऐसे में जनप्रतिनिधियों के खर्च का ब्योरा सार्वजनिक किया जाए। ताकि जनता को भी अपने रुपये के बारे में जानकारी मिल सके।
जल्द ही संगठन जनप्रतिनिधियों के बजट का पड़ताल करेगी। आदिल अंसारी ने कहा कि संगठन के लोग जल्द ही सांसद और विधायक के घरों में पहुंचेंगे। उनसे जनता के रुपये का हिसाब मांगेंगे। इस दौरान अनुज सिंह, राहुल पांडेय, गोल्डेन उपाध्याय, मुन्ना मद्धेशिया, विक्की श्रीनेत, विशाल मिश्र, मासूम रजा, जफर इकबाल आदि मौजूद रहे।