फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Order to cut the salaries of four district coordinators

चार जिला समन्वयकों के वेतन काटने का आदेश

Thu, 12 Jan 2017 11:20 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 12 Jan 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Order to cut the salaries of four district coordinators
क्लास - फोटो : demopic
देवरिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सर्व शिक्षा अभियान के चार जिला समन्वयकों का एक दिन का वेतन काट दिया है। उन पर समय से कार्यालय नहीं पहुंचने का आरोप है।
विज्ञापन


सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक ओपी शर्मा, ओपी प्रजापति, ज्ञानेंद्र सिंह और शिवशंकर मल्ल सोमवार को लखनऊ मीटिंग में गए। मंगलवार को लखनऊ स्थित परियोजना कार्यालय में इन सभी की मीटिंग थी। मौसम खराब होने की वजह से सभी लोग उस दिन शाम को वहीं रुक गए। बुधवार दोपहर बाद सभी लोग लखनऊ से देवरिया कार्यालय आए।
विज्ञापन


इन लोगों के समय से नहीं पहुंचने की वजह से बीएसए राजीव कुमार यादव ने उपस्थिति पंजिका अपने पास मंगा लिया था। उन्होंने इन चारों जिला समन्वयकों का एक दिन का वेतन काट दिया। जिला समन्वयकों का कहना है कि बुधवार की सुबह लखनऊ से चले थे। इसलिए यहां आने में विलंब हुआ। बीएसए का कहना है कि यह कार्यालय का मामला है। जब लोग समय से नहीं आएंगे तो वेतन काटा ही जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed