{"_id":"68bb43e6a44becfff6049dcf","slug":"opposition-to-putting-up-banners-with-religious-slogans-on-barawafat-deoria-news-c-208-1-deo1009-162466-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बरावफात पर धार्मिक नारे का बैनर लगाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बरावफात पर धार्मिक नारे का बैनर लगाने का विरोध
Sat, 06 Sep 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
पुराना चौक पर इस्लाम जिंदाबाद का बैनर लगाने पर थाने पहुंचे लोग
- देर रात तक पुलिस की मौजूदगी में चली रस्साकशी
संवाद न्यूज एजेंसी।
रुद्रपुर। 12वीं रवि अव्वल की पूर्व संध्या पर नगर के पुराना चौक पर जुलूस मार्ग पर धार्मिक नारे का बैनर पोस्टर लगाने पर दूसरे समुदाय के लोगों ने नई परंपरा शुरु करने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। इससे बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे दोनों समुदाय के लोग थाने पहुंच गए। थाने में पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्ष के जमकर रस्साकशी चली। शुक्रवार की सुबह दोनों पक्ष को समझा-बुझाकर पुलिस की मौजूदगी में बरावफात पर जुलूस निकलवाया गया।
जानकारी के अनुसार, पुराना चौक से नगर में मोहर्रम और बरावफात का जुलूस निकलता है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुराना चौक पर जुलूस मार्ग पर गेट लगवाकर सजावट कराया है। आरोप है कि इस पर इस्लाम जिंदाबाद का नारा लिखा था। देर रात होते ही दूसरे समुदाय के कुछ युवक बैनर का फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर विरोध जताने लगे।
युवक थाने पर पहुंच कर आपत्ति जताई। मौके पर दोनों समुदाय के युवकों को जुटता देख पुलिस भी पहुंच गई। दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात पर तर्क देकर पुलिस के सामने बहस करने लगे। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने सख्ती दिखाई और रास्ते में सजावट के गेट को हटवा दिया। सीओ हरिराम यादव ने कहा कि कुछ लोग एक बैनर लगाने का विरोध कर रहे थे। दोनों पक्ष के लोगों को समझा कर शांत करा दिया गया। शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार संपन्न हुआ।