{"_id":"5f9ef1898ebc3e9bb4526a4b","slug":"opposition-has-no-issue-in-bye-election-deoria-news-gkp371657070","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव में विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं: डॉ. सतीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव में विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं: डॉ. सतीश
विज्ञापन

देवरिया। विधानसभा उपचुनाव के भाजपा के प्रभारी एवं बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने रविवार को नगर के एक होटल में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी व अन्य दलों के पास उपचुनाव में कोई मुद्दा नहीं मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि हमने इन साढ़े तीन सालों में 1.37 हजार पुलिस की भर्ती की, 85 हजार बेसिक शिक्षा में भर्ती, 26 हजार लोक सेवा आयोग से भर्ती, 16 हजार अवर अधीनस्थ आयोग से भर्ती, एनएचएम में 28 हजार भर्तियां हुई। इसके अलावा चिकित्सा विभाग में 95 हजार भर्ती हुई, 45 हजार उच्च शिक्षा विभाग में भर्ती हुई। 16 सितंबर तक 3.5 लाख भर्तियां हो चुकी थीं। यह सब उत्तर प्रदेश की जनता को मालूम है।
उन्होंने कहा कि देवरिया विधानसभा की सीट भाजपा की थी। उपचुनाव में कार्यकर्ता पूरे उत्साह से एवं मनोयोग से लगे हुए हैं। मतदान का प्रतिशत इस बार बढ़ने वाला है। मोदी एवं योगी के जनमानस अनुरूप नीतियों के कारण पहली बार ऐसा हुआ की साढे़ तीन साल की सरकार चलने के बावजूद भी सरकार के प्रति नकारात्मक भाव नहीं है। जनता सरकार की उपलब्धियों से पूर्ण रूप से परिचित व उत्साहित है। जनता उत्साहित होकर सरकार का मनोबल बढ़ाना चाहती है। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वस्थ व स्वच्छ वातावरण है। प्रदेश में अपराधी जेल के अंदर हैं। किसान खुशहाल है। शिक्षा व स्वास्थ्य में व्यापक सुधार आया है।