{"_id":"618eaeadc5e59068eb123158","slug":"online-game-deoria-news-gkp416129359","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन खेल में दोस्ती, एक दिन के लिए शादी का बना रहा दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन खेल में दोस्ती, एक दिन के लिए शादी का बना रहा दबाव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज(देवरिया)। नगर के एक वार्ड की युवती ने परिजनों के साथ थाने पहुंच पुलिस से गुहार लगाई है। उसका कहना है कि ऑनलाइन खेल में गोरखपुर के एक युवक से दोस्ती हो गई। युवक फोन पर बात करने और एक दिन के लिए शादी करने का दबाव बना रहा है। बात न मानने पर उसने परिजनों के साथ अपने को गोली मारने की धमकी दी है। इसे लेकर परिजन सकते में हैं।
युवती का आरोप है कि करीब 10 माह पूर्व ऑनलाइन खेल के जरिए गोरखपुर के एक युवक से दोस्ती हो गई। वह रोजाना करीब 200 बार फोन करने लगा। तंग आकर युवती ने सारी बात बड़ी बहन को बता दी। भेद खुलने पर घर के लोग सकते में आ गए। युवक ने नौ नवंबर को घर पहुंचकर लोगों से मुलाकात भी की। परिवार के लोगों से युवक युवती से एक दिन के लिए शादी का दबाव भी बनाया। इसके एवज में जमीन-जायदाद का प्रलोभन दे रहा है। मना करने पर सभी को गोली मारने के अलावा अपने को भी उड़ा लेने की धमकी दी है। इस संबंध में इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है।