{"_id":"67e846940b647d089b03824a","slug":"one-more-accused-arrested-in-murder-of-prd-jawan-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-150462-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पीआरडी जवान की हत्या का एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पीआरडी जवान की हत्या का एक और आरोपी गिरफ्तार
Sun, 30 Mar 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
बरहज। पैना मार्ग पर कान्हा हाउस के पास घर जा रहे सिसईंगुलाब राय गांव निवासी प्रधान प्रतिनिधि और पीआरडी जवान चंद्रभान यादव को बाइक सवार मनबढ़ों ने ईंट से प्रहार कर घायल कर दिया था। बाद में उसकी मौत हो गई थी। शनिवार को पुलिस ने इस मामले एक और आरोपी प्रिंस यादव को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, मुखबिर ने पुलिस को फोन पर पीआरडी जवान और प्रधान प्रतिनिधि की हत्या के आरोपी के रगरगंज तिराहा के पास होने की सूचना दी।
इसके बाद इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने मय फोर्स उसकी घेराबंदी की। पुलिस को देख आरोपी भागने लगा। पुलिस ने दौड़ाकर दबोच लिया। आरोपी की पहचान पुराना बरहज निवासी प्रिंस यादव के रूप में हुई।
हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक सिसईंगुलाब राय के सोनू यादव, बड़का गांव के सचिन यादव, इमिलिहाडीह निवासी अमित यादव, आजाद नगर दक्षिणी के सन्नी गुप्ता, बड़हलगंज के जिस्तवलिया निवासी अभिषेक साहनी को गिरफ्तार कर चुकी है। सीओ रुद्रपुर अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी प्रिंस यादव को पकड़ लिया गया है। संवाद