फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   on the base of wepon looted

रिवाल्वर दिखाकर मूकबधिर से लूट

Wed, 24 Feb 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Wed, 24 Feb 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
 कोतवाली के अमेठी रोड पर चारपहिया सवार युवक ने रिवाल्वर दिखाकर मूकबधिर युवक से दो हजार रुपये लूट लिया। धमकी देते आरोपी निकल गया। पीड़ित पेपर बेचने का काम करता है। वहीं, शहर के खरजरवा रोड पर चार पहिया सवार युवक को पुराने विवाद में कुछ लोगों ने गाड़ी से खींचकर पीट दिया। जबकि कतरारी चौराहे पर परीक्षा लेकर लौट रहे छात्र के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। तीनों घटनाओं की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन



कोतवाली के बांकी गांव निवासी धन्नजय मूकबधिर हैं। वह पेपर विक्रेता का काम करते हैं। सोमवार की रात साढे़ आठ बजे के करीब साइकिल से घर जा रहे थे। खोराराम से अपने घर की तरफ निकले। अमेठी रोड पर चार पहिया सवार युवक गाड़ी से उतरकर साइकिल रोक लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि रिवाल्वर दिखाने के बाद अज्ञात आरोपी ने जेब में रखे दो हजार रुपये लूट लिया। धमकी देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने कोतवाली में लूट की तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। जबकि शहर के राघवनगर निवावी अनमोल अपनी चार पहिया गाड़ी से खरजरवां की तरफ गए थे। आरोप है कि पुराने विवाद में कुछ लोगों ने अनमोल को गाड़ी से खींचकर पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि कुछ युवक तमंचा दिखाकर अनमोल को धमकाने लगे। बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, रामनाथ देवरिया निवासी शुभम सिंह सुबह परीक्षा देकर लौट रहा था। कोतवाली कतरारी चौराहे पर पुराने विवाद में कुछ लोगों ने छात्रा की पिटाई कर दी। छात्र घायल हो गया। कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कर दिया। मारपीट के दोनों मामले में पीड़ितों ने थाने में सूचना दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed