{"_id":"65e4c22ad7981a43f7089f20","slug":"old-man-looted-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-120606-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चाचा बोल कर गाड़ी पर बैठाया, नंगा कर लूट लिए 5000 रुपये और मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चाचा बोल कर गाड़ी पर बैठाया, नंगा कर लूट लिए 5000 रुपये और मोबाइल
Mon, 04 Mar 2024 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार।
सेमरौना-नकईल रोड पर बदमाशों ने बुजुर्ग से छिनैती की
शादी समारोह से घर लौट रहा था खूटभार निवासी बुजुर्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। सेमरौना से नकईल मार्ग पर बदमाशों ने एक बुजुर्ग को लिफ्ट देने के बहाने नंगा कर लूट लिया। वह पैदल जा रहे थे कि बाइक सवार बदमाशों ने चाचा बोल कर अपनी बाइक पर बैठा लिया। गोविंदपुर गांव के निकट बदमाशों ने उसके कपड़े उतरवा कर रुपये और मोबाइल छीन लिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
गोरखपुर जिले के खूटभार गांव निवासी अक्षैवर सिंह (65) शनिवार की शाम नगर के बभवली बाईपास स्थित एक मैरिज हाॅल में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब आठ बजे वह पैदल ही घर जाने को निकले। सेमरौना चौराहे से नकईल पीपा तक जाने के लिए सवारी गाड़ी नहीं मिलने पर पैदल जाने लगे। कुछ दूरी बाद बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंच गए। चाचा चलिए आपको पीपा तक छोड़ दूं बोल कर बाइक पर बैठा लिए। बकौल पीड़ित दो किलोमीटर दूर गोविंदपुर गांव के निकट बंधे के किनारे ले जाकर बाइक रोक दिए और तमंचा से मारने की धमकी देने लगे। उन्होंने बुजुर्ग के सारे कपड़े निकलवा लिए। पॉकेट में रखा करीब पांच हजार रुपये और मोबाइल छीन लिए। बुजुर्ग के विरोध करने पर बदमाश उसके सिर पर वार कर घायल कर फरार हो गए। कुछ देर बाद टहलने निकले गांव के युवकों ने बुजुर्ग को घायलावस्था में देखा। बुजुर्ग ने उन्हें आपबीती बताई। उन्होंने पीड़ित को कोतवाली तक पहुंचाया। बुजुर्ग ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने कहा कि तहरीर मिली है। पुलिस मामले में जांच में जुटी है। छिनैती करने वाले युवकों के बारे में पता लगाया जा रहा है।