{"_id":"60e9e8c08ebc3e06a72cab4a","slug":"old-age-person-jumped-into-river-missed-deoria-news-gkp401378913","type":"story","status":"publish","title_hn":"उग्रसेन पुल के निकट नदी में वृद्ध लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उग्रसेन पुल के निकट नदी में वृद्ध लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उग्रसेन पुल के निकट नदी में वृद्ध लापता
कपरवार। उग्रसेन पुल के निकट राप्ती नदी में एक वृद्ध ने छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नदी में वृद्ध की तलाश शुरू करा दी है। शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका था। हालांकि वृद्ध की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने नदी तट से कुर्ता, सफेद रंग का गमछा और स्लीपर बरामद किया है।
शनिवार की दोपहर बाद करीब ढाई बजे एक वृद्ध राप्ती नदी तट पर दिखाई दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कुर्ता, गमछा और चप्पल किनारे छोड़कर उसने नदी में छलांग लगा दी। वृद्ध को डूबता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों आदि की मदद से तलाश शुरू कराई। देर शाम तक वृद्ध का कहीं सुराग नहीं लग सका। जबकि डूबे वृद्ध के नाम-पता की जानकारी नहीं हो सकी है। इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि एक वृद्ध के नदी में कूदने की सूचना है। मौके पर पुलिस गई थी। तलाश कराई जा रहा है।