फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   oil depot drivers strike

ऑयल डिपो से जुड़े ट्रांसपोर्टर्स के चालकों ने की हड़ताल

Thu, 02 Jul 2020 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
oil depot drivers strike
ऑयल डिपो से जुड़े ट्रांसपोर्टरों के चालकों ने की हड़ताल
विज्ञापन

तीन दिनों से वेतन बढ़ाने के लिए दे रहे थे चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बैतालपुर। भारत पेट्रोलियम ऑयल डिपो से जुड़े ट्रांस्पोर्टरों के चालक वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए। तीन दिनो से डिपो प्रबंधक से काम छोड़ने की धमकी दे रहे चालकों ने बृहस्पतिवार से टैंकरों में डीजल व पेट्रोल भरने से इन्कार कर दिया। इसके चलते सप्लाई प्रभावित हो गई है। बता दें कि तीन माह पहले इलेक्ट्रॉनिक लॉक लगाए जाने का भी चालकों ने विरोध कर तीन महीने का अल्टीमेटम दिया था।

बता दें कि बैतालपुर में तीन ऑयल डिपो कम्पनियां स्थापित हैं। जहां बिहार आंशिक, देवरिया, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, बलियां, आजमगढ़, बस्ती, संतकबीरनगर व मऊ जिले में कंपनी के पेट्रोल पंपों पर सप्लाई होती है। मंगलवार और बुधवार को डिपो पहुंचे कुछ चालकों ने डिपो की ओर से टैंकरों में तेल के बाद लगाए जा रहे अंडरपास लॉक को न लगाने और वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर चेतावनी दी थी कि अगर जल्द हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं तो हम सभी चालक हड़ताल कर देंगे। बृहस्पतिवार को अपनी मांगों को लेकर इन्होंने खूब ड्रामेबाजी की। दो गुटों में बंटे चालकों का एक गुट जब तेल भरने जाता तो विरोधी गुट के चालक ने उनके साथ बदतमीजी के साथ पेश आए। इस पर डिपो प्रशासन ने जिला प्रशासन को लिखित सूचना देकर कार्रवाई की मांग की थी। डिपो प्रबंधक बृजेश यादव ने कहा कि भारत पेट्रोलियम की तरफ से इलेक्ट्रॉनिक लॉक लगाने से काफी हद तक तेल चोरी रुक गई है। इसके चलते चालकों को परेशानी होने लगी है। प्रशासन से मदद मांगी गई है। जल्द ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed