{"_id":"5a64d0cf4f1c1b81268b59a5","slug":"officers-make-honesty","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अफसर श्रमिकों को ईमानदारी से योजनाओं को लाभ दें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अफसर श्रमिकों को ईमानदारी से योजनाओं को लाभ दें’
deoria
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते स्वामी प्रसाद मौर्य्र।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। चकियवा में श्रम विभाग ओर से आयोजित कार्यक्रम में 3168 लाभार्थी श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिया गया। इस दौरान मजदूरों के पंजीयन कार्ड के नवीनीकरण और योजनाओं का लाभ देने पर जोर दिया गया।
कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने श्रमिकों के लिए जिले में लेबर अड्डा और रैन बसेरे के निर्माण के लिए कहा। उन्होंने कहा कि लेबर अड्डे पर प्रति माह एक बार कैंप लगाकर श्रमिकों का पंजीयन कराया जाए। सरकार की ओर से चलाई जा रहीं योजनाओं को पात्र श्रमिकों तक पहुंचाया जाए। विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत 2.8 करोड़ के स्वीकृत पत्र में शामिल 40 लोगों को मृत्यु एवं विकलांगता सहायता योजना, नौ लोगों को अंत्येष्टि सहायता योजना, 33 लोगों को कन्या विवाह सहायता योजना, छह लोगों को बालिका आशीर्वाद योजना, 120 लोगों को मातृत्व हितलाभ योजना, 138 लोगों को शिशु हितलाभ योजना, 168 लोगों को मेधावी छात्र पुरस्कार योजना, 2654 चिकित्सा सुविधा योजना का लाभ दिया गया। 968 श्रमिकों का पंजीयन किया गया। चिकित्सा सुविधा योजना के लिए 2052 और अन्य योजनाओं में 300 लोगों ने आवेदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने की। इस दौरान डीएम सुजीत कुमार, एसपी राकेश शंकर, सीडीओ राजेश कुमार त्यागी, विधायक जनमेजय सिंह, अभय सिंह, उप श्रम आयुक्त गोरखपुर मंडल एके सिंह, सियाराम, अनिल कुमार यादव आदि मौजूद रहे।