{"_id":"679b2f543481980ad5078006","slug":"officers-had-gone-to-deoria-investigate-illegal-occupation-meat-and-fish-traders-attacked-and-women-clashed-2025-01-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News:अवैध अतिक्रमण की जांच करने गए थे अधिकारी, मछली-मीट कारोबारियों ने किया पथराव-लाठीचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News:अवैध अतिक्रमण की जांच करने गए थे अधिकारी, मछली-मीट कारोबारियों ने किया पथराव-लाठीचार्ज
Thu, 30 Jan 2025 01:29 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: रोहित सिंह
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:29 PM IST
सार
अभियान के दूसरे दिन बुधवार को स्टेशन रोड पर रेलवे की जमीन पर मछली बेच रहे लोगों से पुलिस ने अन्यत्र मछली बेचने की बात कही तो वे उलझ गए। महिलाओं ने रेलवे चौकी इंचार्ज व पुलिस कर्मियों को घेर लिया। पुलिस ने सख्ती की तो महिलाएं और मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
तनाव के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मछली और मीट विक्रेताओं की जांच के दौरान पुलिस से कहासुनी हो गई। बात इस कदर बिगड़ गई कि पथराव शुरू हो गया और पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इससे अफरातफरी मच गई। पथराव में दो महिलाओं के घायल होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
शहर में इन दिनों नगर पालिका अभियान चलाकर बिना लाइसेंस व एनओसी के खुले में सड़क के किनारे खुले में मीट व मछली बेचने वाले व्यापारियों व विक्रेताओं पर नकेल कसा जा रहा है। पहले नगर पालिका के ईओ के नेतृत्व में स्टेशन रोड में खुले या फिर सड़क के किनारे मछली व मीट व्यापारियों के लाइसेंस की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अभियान के दूसरे दिन बुधवार को स्टेशन रोड पर रेलवे की जमीन पर मछली बेच रहे लोगों से पुलिस ने अन्यत्र मछली बेचने की बात कही तो वे उलझ गए। महिलाओं ने रेलवे चौकी इंचार्ज व पुलिस कर्मियों को घेर लिया। पुलिस ने सख्ती की तो महिलाएं और मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं। इसमें दो महिलाएं चोटिल हो गईं।पत्थरबाजी व लाठी भांजने की सूचना पर सीओ संजय कुमार रेड्डी व कोतवाल दिलीप सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान घटनास्थल पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।
अतिक्रमण हटाए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मछली विक्रेताओं का आरोप, बिना किसी सूचना के हटाने पहुंची थी पुलिस
नगर पालिका ने अवैध मछली, मीट बेचने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान मछली विक्रेताओं की तरफ से की गई रोड़ेबाजी व पुलिस की लाठीचार्ज के बाद मछली विक्रेता व उपस्थित भीड़ भाग खड़ृी हुई है। घटनास्थल पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।
भाग कर कुछ दूरी पर तमाशाबीन मछली विक्रेताओं ने कहा कि वह वर्षों से रेलवे की खाली पड़ी जमीन पर मछली बेचने का धंधा करते है। दो दिन से नगर पालिका अभियान चला रही है। वह नगर पालिका के दायरे से बाहर है। यही नहीं रेलवे की तरफ से उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया गया था। बिना नोटिस पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच दूसरे जगह दुकान लगाने की बात कह हटाने लगे।
ईओ ने कहा, अभियान के दौरान मछली विक्रेताओं ने पुलिस कर्मियों को घेरा
शहर के स्टेशन रोड पर मंगलवार को नगर पालिका अवैध मछली, मीट बेचने वालों के खिलाफ अभियान चला रही थी। ईओ संजय कुमार तिवारी ने कहा कि अभियान के दूसरे दिन भी मछली व मीट की दुकानों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान मछली बेच रहे दुकानदारों के पास कुछ पुलिस कर्मी पहुंचे तो उन्होंने घेर लिया।
इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग किया तो ईंट-पत्थर चलाने लगे। यह देख पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी। ईओ ने बताया कि पहले दिन से ही मीट व मछली विक्रेता पुलिस के प्रति आक्रोशित थे। वह समय की ताक में थे और मछली मार्केंट में घुसे पुलिस कर्मियों को घेर कर बदसलूकी भी करने लगे थे। बाध्य होकर पुलिस कर्मियों को लाठी भांजनी पड़ी।
पत्थरबाजी करने वाले को चिहिृंत कर की जाएगी कार्रवाई- सीओ
बिना लाइसेंस व एनओजी के सड़क के किनारे खुलेआम मीट व मछली बेचने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में रेलवे स्टेशन रोड में मछली मार्केट के विक्रेताओं ने पुलिस की कहासुनी हो गई। मछली विक्रेताओं ने ईंट पत्थर चलाए तो पुलिस ने लाठियां भी भांजी है। इस पर सीओ संजय कुमार रेड्डी ने कहा कि अअभियान का नेतृत्व ईओ संजय कुमार तिवारी कर रहे थे। अगर उनकी तरफ से तहररी दी जाती है तो चिहिृंत कर कार्रवाई की जाएगी।