फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   office bearer of advocate association took oath

तहसील अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

Sun, 31 Jan 2021 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
office bearer of advocate association took oath
तहसील अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
विज्ञापन

भाटपाररानी। तहसील अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह तहसील सभागार में शनिवार को वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश चंद्र पाठक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ आशुतोष उपाध्याय ने चुने हुए पदाधिकारियों अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, उपाध्यक्ष धनंजय मौर्या, महामंत्री प्रदीप कुमार गुप्ता तथा पुस्तकालय मंत्री अशोक कुमार चौबे को शपथ दिलाया। इससे पूर्व उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कहा कि वादकारियों को न्याय दिलाने के लिए बार और बेंच में सहयोग जरूरी है। तभी क्षेत्र के गरीब, दलित, शोषित जनता को न्याय मिल सकेगा। उन्होंने विधायक निधि से तहसील परिसर की जर्जर सड़क के निर्माण के लिए 20 लाख रुपये, अधिवक्ता भवन की मरम्मत के लिए दस लाख तथा तहसील परिसर में अपने निधि से देश के प्रथम राष्ट्रपति स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद की मूर्ति के लिए धन उपलब्ध कराने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला ने अधिवक्ताओं से गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों को न्याय दिलाने के लिए विधिक सहायता कमेटी के गठन का सुझाव दिया। इस दौरान सलेमपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष परशुराम मिश्र, रतन चंद गुप्ता, सदानंद कुशवाहा, शफी अहमद, लाल बाबू गुप्ता, नागेश दुबे, चंद्रशेखर सिंह, विजय प्रताप तिवारी, देवता शरण तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed