{"_id":"68c078947361c58830063c39","slug":"office-assistant-arrested-while-taking-bribe-of-rs-25-thousand-deoria-news-c-208-1-deo1009-162858-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 25 हजार घूस लेते कार्यालय सहायक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 25 हजार घूस लेते कार्यालय सहायक गिरफ्तार
Wed, 10 Sep 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। एंटीकरप्शन टीम ने मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात एक कार्यालय सहायक प्रदीप मिश्र को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोप है कि आरोपी नूरीगंज बाजार स्थित एक विद्यालय प्रबंधक से स्कूल की स्थायी मान्यता दिलाने के नाम पर 25 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था। टीम ने आरोपी पर स्थानीय थाने में केस दर्ज कराकर उसे पुलिस को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार, भटनी निवासी विकास चौरसिया नूरीगंज बाजार में जीपीएस पब्लिक स्कूल चलाते है। उन्होंने 22 अगस्त 2025 को स्थायी मान्यता के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। 29 अगस्त को बेसिक शिक्षा विभाग से बीईओ को इसकी जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया। दो सितंबर को बीईओ रामप्यारे प्रसाद जांच करने स्कूल गए थे।
आरोप है कि इस दौरान मान्यता दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये की डिमांड की गई। इससे परेशान होकर प्रबंधक ने चार सितंबर को एंटीकरप्शन टीम से मुलाकात कर शिकायत की।
विज्ञापन
टीम के कहने पर पीड़ित ने कार्यालय सहायक प्रदीप मिश्र को घूस देने के लिए 116 नंबर रेलवे क्राॅसिंग पर बुलाया। टीम ने योजना बनाकर आरोपी को 25 हजार घूस लेते हुए पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद आरोपी को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया।
बीईओ रामप्यारे राम ने बताया कि उन्हें एंटीकरप्शन टीम से मामले की जानकारी मिली है। उन्होंने स्कूल प्रबंधक से कोई घूस नही मांगा गया था। कार्यालय सहायक किस बात का घूस ले रहा था, इसकी जानकारी नही है। सीओ भाटपाररानी आदित्य कुमार ने बताया कि स्कूल की स्थायी मान्यता दिलाने के नाम पर कार्यालय सहायक को एंटीकरप्शन की टीम 25 हजार रुपये घूस लेते पकड़ा है। केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।