{"_id":"663d3ef4996020396f0bfa94","slug":"offer-on-ornaments-on-akshya-tritiya-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-125292-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय तृतीया : सोने और डायमंड की ज्वेलरी पर छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय तृतीया : सोने और डायमंड की ज्वेलरी पर छूट
Fri, 10 May 2024 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 10 May 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
फोटो
10 मई को अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में खरीदारी करेंगे लोग, आभूषण
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अक्षय तृतीया पर शहर का ज्वेलरी बाजार सजकर तैयार हो गया है। ज्वेलरी दुकानदार और वाहन विक्रेता अक्षय तृतीया को लेकर उत्साहित हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस बार करीब सौ करोड़ का व्यापार होगा। खासकर सराफा बाजार ग्राहकों को जबरदस्त ऑफर दे रहा है। बड़े-बड़े शोरूम के साथ छोटे सराफा व्यापारी भी पूरी तैयारी किए हुए हैं। वहीं, वाहनों के शाेरूम भी ग्राहकों के लिए पूरी तरह से तैयार है।
इस बार अक्षय तृतीया पर लगन नहीं है। इसलिए सराफा बाजार यह सब जानते हुए जबरदस्त ऑफर दे रहा है। वह ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई तरह के छूट दे रहा है। बड़े शोरूमों में तो इस बार कंपटीशन चल रहा है। रोजाना बाजार के ऊपर चढ़ने और महंगाई को देखते हुए ऑफरों की होड़ लगी हुई है। ग्राहक भी सराफा बाजार में मिल रहे ऑफर को अच्छी तरह से समझ कर खरीदारी करने का मन बना रहे हैं। वे ऑफरों को ध्यान से देख रहे हैं और उनमें कौन सस्ता और बढि़यां दे रहा है उसका चुनाव कर रहे हैं।
ज्वेलरी पर ऑफर ही ऑफर
सराफा बाजार में ऑफरों की भरमार चल रही है। एक ज्वेलरी की दुकान पर 10,000 के ऊपर की खरीद पर सोने का सिक्का फ्री और 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। वहीं, एक शोरूम पर मेकिंग चार्ज पर 25 प्रतिशत की छूट और सौ प्रतिशत शुद्ध सोना देने की गारंटी और सही नहीं होने पर वापसी की गारंटी दी जा रही है। एक ज्वेलरी शोरूम पर डायमंड की ज्वेलरी लेने पर 20 प्रतिशत और सोने की ज्वेलरी लेने पर मेकिंग चार्ज पर 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
विज्ञापन
बोले दुकानदार
अक्षय तृतीया को लेकर हम पहले से तैयारी किए हुए हैं। हमारे यहां ग्राहकों के लिए कई ऑफर हैं। हम ज्वेलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज पर छूट दे रहे हैं। साथ ही गारंटी भी दे रहे हैं।
-नीरज वर्मा, गोल्ड हाउस
अक्षय तृतीया पर बाजार पूरी तरह से तैयार है। शुभ मुहूर्त में मनपसंद गहनों की खरीद लोग करेंगे। हम भी खरीद पर कई तरह की छूट ग्राहकों के लिए प्लान किए हैं। अलग-अलग डिजाइन की ज्वेलरी इस बार आएगी।
-वेदांत केडिया, एस्प्रा ज्वेलर्स
अक्षय तृतीया के लिए बाजार तैयार है। हमने ग्राहकों के लिए मनपसंद गहने मंगाए हैं। सोने और डायमंड की ज्वेलरी पर हम विशेष छूट का ऑफर दे रहे हैं। ग्राहकों को फायदा मिलेगा।
-आशीष सोनी, एसके ज्वेलर्स
वाहन बाजार भी पूरी तरह से ग्राहकों के लिए तैयार है। ग्राहकों को मनपसंद वाहन मिलेगा। पिछले साल बाजार उतना ज्यादा नहीं था, लेकिन इस बार उम्मीद है कि कारोबार अच्छा होगा।
-अभिषेक गुप्ता, गणपति टीवीएस
इनसेट
शुभ मुहूर्त सुबह 4 बजकर 17 मिनट
इस वर्ष इस पर्व का शुभ मुहूर्त 10 मई को सुबह 4 बजकर 17 मिनट पर शुरू होगा और अगले दिन 11 मई को 2 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। पूजा अर्चना का समय सुबह 5 बजकर 33 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। अक्षय का अर्थ है कभी कम न होना, इस प्रकार यह माना जाता है कि इस त्योहार पर स्वर्ण खरीदने से अनंत धन की प्राप्ति होती है। इस दिन आप किसी भी देवी या देवता का पूजा अर्चना कर सकते हैं। लेकिन विशेष रूप से मां लक्ष्मी जी, गणेश जी व कुबेर देव के पूजा का विशेष महत्व होता है। पूजा के समय गुलाबी रंग के वस्त्र धारण कर गुलाब का फूल मां लक्ष्मी जी को अर्पित करना सबसे अधिक शुभ फल देने वाला होता है। इसी दिन बाबा केदारनाथ के बंद कपाट भी खोले जाते हैं।