{"_id":"58921c324f1c1bc24ee81445","slug":"observers-visited-the-booths","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेक्षक ने बूथों का जायजा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेक्षक ने बूथों का जायजा लिया
देवरिया
Updated Wed, 01 Feb 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
चुनाव आयोग के प्रेक्षक ने रुद्रपुर में मतदान केंद्रों का जायजा लिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। चुनाव आयोग के स्वीप प्रेक्षक डीके सिंह ने बुधवार को रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। मतदान केंद्र पर शौचालय, रैप, बिजली व्यवस्था को भी देखा।
कई मतदान केंद्रों पर शौचालय और बिजली व्यवस्था खराब मिली। उन्होंने मतदान केंद्रों पर शौचालय और बिजली की व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश दिया। प्रेक्षक ने गांव के लोगों से मतदान प्रतिशत बढ़ाने की अपील की। रुद्रपुर में कुल 330 बूथ बनाए गए हैं।
197 बूथों पर बिजली की व्यवस्था ठीक नही हैं। सिर्फ 133 बूथों पर बिजली का कनेक्शन लिया गया है। अधिकांश बूथों पर विद्युतीकरण कराया गया है पर कनेक्शन नहीं हैं। 63 बूथों पर शौचालयों की स्थिति जर्जर हो गई है।आयोग के प्रेक्षक सुबह दस बजे जद्दू परसिया के बूथ पर पहुंचे। यहां मतदान केंद्र पर विद्युतीकरण तो हुआ है लेकिन कनेकशन नहीं लिया गया है। प्रेक्षक ने एसडीएम को बूथ को बिजली कनेक्शन से जोड़ने का निर्देेश दिया। रुद्रपुर में करीब 42 बूथों पर रैप की स्थिति ठीक नहीं पाई गई।
विज्ञापन
उन्होंने पकड़ी बरामद देवबारी, नई खास, पड़री अनिरुद्ध, खजुरी तिवारी, धनौती मठिया आदि बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बूथों पर मूलभूत खामियां पाए जाने पर तहसील के अधिकारियों से कारण जाना। प्रेक्षक ने बूथ पर सभी कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने गांव के लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने को कहा। निरीक्षण के दौरान एसडीएम घनश्याम, नायब तहसीलदार डॉ . संजीव कुमार दीक्षित मौजूद रहे।