फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   observer visited booths near bihar border

प्रेक्षक ने बिहार सीमा से लगे मतदान स्थलों का किया निरीक्षण

Thu, 17 Feb 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
observer visited booths near bihar border
प्रेक्षक ने बिहार सीमा से लगे मतदान स्थलों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

भाटपाररानी। चुनाव आयोग के प्रेक्षक तरुण भटनागर ने बृहस्पतिवार को विकासखंड बनकटा के बिहार सीमा पर स्थित मतदेय स्थलों व पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। बूथों पर शौचालयों की बदहाली पर नाराजगी जताई। बूथों पर मिलीं कमियों व बिहार जाने वाले मार्गों की सुरक्षा व्यवस्था मुकम्मल करने के निर्देश दिए।

प्रेेक्षक बिहार सीमा पर स्थित कंपोजिट विद्यालय दास नरहिया, प्राथमिक विद्यालय बासोपट्टी, भटवालिया, रामपुर बुजुर्ग, विशुनपुरा, बनकटा चित्रसेन, चकरवा उर्फ बंकुल, मिश्रौली, चकरवा टोला प्रेम राय, सुंदरपार भटवालिया आदि बूथों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, आने वाले मार्गों, बिहार सीमा से सटे होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। कई बूथों पर शौचालयों, आने वाले मार्गों की व्यवस्था को ठीक कराने का मातहतों को निर्देश दिए। बदहाल शौचालयों को दुरुस्त करने का सख्त आदेश दिया। इस दौरान लायजन अधिकारी आशीष मिश्रा, स्वीप नोडल अधिकारी राजीव मिश्रा, बीईओ बनकटा सोनू कुमार, थानाध्यक्ष बनकटा दिलीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed